Heavy Rain Warning: गांगेय पश्चिम बंगाल में 14 से 19 अगस्त के दौरान काफी व्यापक/व्यापक बारिश होगी. 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश और 40-50 किमी/घंटा (झोंके 60 किमी/घंटा) की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने व आंधी की चेतावनी है. 15 अगस्त को भारी बारिश और 15-16 अगस्त को 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
ओडिशा में 14 और 15 अगस्त को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में 14 से 15 अगस्त तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश, जबकि 16 से 19 अगस्त तक छिटपुट बारिश होगी. 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश; जबकि 15 से 17 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है. 14 से 17 अगस्त के बीच आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं (30-40 से 50 किमी/घंटा) की स्थिति रहेगी.
झारखंड में 19 अगस्त तक बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 14 से 19 अगस्त तक काफी व्यापक/व्यापक बारिश होगी. 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश, जबकि 15 से 17 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. 14 से 17 अगस्त के दौरान आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के मौसम का हाल
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश जारी रहेगी. 14 अगस्त को भारी बारिश तथा 15-16 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है. 14 से 16 अगस्त के दौरान 30-40 किमी/घंटा (झोंके 50 किमी/घंटा) की गति से हवाएं चलने की संभावना है.
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है. 14 से 19 अगस्त के बीच बिजली, आंधी और 40-50 किमी/घंटा (झोंके 60 किमी/घंटा) की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
बिहार में 19 अगस्त तक बारिश की संभावना
आईएमडी के अनुसार बिहार में 14 से 16 अगस्त और 19 अगस्त को छिटपुट बारिश होगी, जबकि 17 और 18 अगस्त को काफी व्यापक/व्यापक बारिश के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. 14 से 17 अगस्त के दौरान बिजली गिरने व आंधी की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश में 14 से 19 अगस्त तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश का अनुमान है. 15-16 और 19 अगस्त को भारी बारिश, जबकि 14 अगस्त और 17-18 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
उत्तराखंड में 19 अगस्त तक बारिश की संभावना
उत्तराखंड में 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश और बिजली चमकने/आंधी की चेतावनी है. 15 और 18-19 अगस्त को भारी बारिश, जबकि 14 अगस्त और 16-17 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है.
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद: 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी. 14 अगस्त और 16-19 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है.
पंजाब में 19 अगस्त तक बारिश की संभावना
पंजाब में 14 और 15 अगस्त को काफी व्यापक/व्यापक बारिश होगी. 14 से 19 अगस्त के दौरान अलग-अलग दिनों में भारी बारिश की संभावना है.
हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल
हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली : 14-15 अगस्त और 17 अगस्त को व्यापक बारिश होगी. 14 से 19 अगस्त के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं.
उत्तर प्रदेश में 18 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम उत्तर प्रदेश में 15-16 अगस्त को व्यापक बारिश होगी. 14-15 अगस्त को बिजली गिरने की संभावना है, जबकि 14 से 18 अगस्त के दौरान भारी बारिश हो सकती है. जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 से 18 अगस्त के बीच काफी व्यापक बारिश होगी. 14 से 15 अगस्त के बीच बिजली चमकने/आंधी की चेतावनी है. 14 से 18 अगस्त के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है.
राजस्थान में 14 अगस्त को बारिश की संभावना
आईएमडी के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 14 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है.
छत्तीसगढ़ में 19 तक बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ में 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश जारी रहेगी. 14 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश होगी. 15 अगस्त को बहुत भारी बारिश तथा 14 और 16-17 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. 14 से 17 अगस्त के बीच बिजली चमकने व आंधी का अनुमान है.
मध्य प्रदेश में 19 अगस्त तक बारिश की संभावना
पूर्वी मध्य प्रदेश में 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है. 14 और 18 अगस्त को भारी बारिश, जबकि 15 से 17 अगस्त के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है. जबकि पश्चिम मध्य प्रदेश 14 अगस्त और 18-19 अगस्त को छिटपुट बारिश, जबकि 15 से 17 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश होगी. 14-15 अगस्त को भारी बारिश और 16-17 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
- असम और मेघालय : 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश जारी रहेगी. इस पूरे दौरान (14-19 अगस्त) भारी बारिश और 14-17 अगस्त के बीच बिजली चमकने व आंधी की संभावना है.
- अरुणाचल प्रदेश : 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी. 14 अगस्त और 18-19 अगस्त को भारी बारिश, जबकि 15 से 17 अगस्त के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है. 14-17 अगस्त के बीच बिजली व आंधी की चेतावनी है.
- नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा : 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी. 14 से 16 अगस्त और 19 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. 14 से 16 अगस्त के दौरान बिजली चमकने व आंधी का अनुमान है.
- कोंकण और गोवा : 14 से 19 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश होगी और 14 से 15 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना है.
- मध्य महाराष्ट्र : 14 से 15 अगस्त तक व्यापक बारिश और 16 से 19 अगस्त तक छिटपुट बारिश होगी. 14 से 16 अगस्त के दौरान भारी बारिश के आसार हैं.
- गुजरात क्षेत्र : 14 अगस्त को काफी व्यापक बारिश और 15-19 अगस्त को छिटपुट बारिश होगी. 14 अगस्त को बिजली गिरने/आंधी की संभावना है.
- सौराष्ट्र और कच्छ एवं मराठवाड़ा : 14 से 19 अगस्त के दौरान छिटपुट बारिश की संभावना है. सौराष्ट्र और कच्छ में 14 अगस्त को आंधी-बिजली की चेतावनी है.
- केरल और माहे : 14 से 17 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी, जबकि 18-19 अगस्त को छिटपुट बारिश होगी. 14 अगस्त को भारी बारिश, 30-40 किमी/घंटा (झोंके 50 किमी/घंटा) की रफ्तार से हवाएं और तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है.
- तटीय कर्नाटक : 14 से 19 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी. 14 अगस्त को 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और तेज सतही हवाएं चलेंगी.
- तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल : 14 से 19 अगस्त तक छिटपुट बारिश होगी. 14 अगस्त को भारी बारिश तथा 14 से 15 अगस्त के दौरान बिजली चमकने और 40-50 किमी/घंटा (झोंके 60 किमी/घंटा) की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
- लक्षद्वीप : 14 से 17 अगस्त तक व्यापक बारिश होगी और 18-19 को छिटपुट बारिश. 14 से 15 अगस्त के दौरान बिजली, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और तेज सतही हवाएं चलेंगी.
- तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा : 14 से 19 अगस्त के बीच छिटपुट बारिश होगी. 14 से 17 अगस्त के दौरान बिजली चमकने, तेज सतही हवाएं चलने और 40-50 किमी/घंटा (झोंके 60 किमी/घंटा) की रफ्तार से आंधी आने की संभावना है.
- तेलंगाना : 14 से 19 अगस्त तक छिटपुट बारिश होगी. 14 से 16 अगस्त के दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और तेज सतही हवाएं चलने की चेतावनी है.
- उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक : 14 से 19 अगस्त तक छिटपुट बारिश होगी. 14 अगस्त को तेज सतही हवाएं चलने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी/बिजली की संभावना है.
