Aaj ka Mausam : इन राज्यों में होगी बारिश, आंधी-तूफान की संभावना, आया अलर्ट

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 8 नवंबर के बीच तमिलनाडु में जबकि 8 से 10 नवंबर के बीच केरल में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 7 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर-पूर्व मानसून के सक्रिय होने की वजह से दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बादल छाए रहने और हवाएं चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी संभव है.

अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे दिल्ली-एनसीआर में

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बना हुआ है. यहां बादल छाए रहने के बावजूद पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक बादल बने रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी, जिससे हल्की ठंडक का एहसास होगा.

राजस्थान में हो सकती है हल्की बारिश

राजस्थान में अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई हल्की बारिश के बाद अब तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

सर्दी और कोहरे की शुरुआत हो सकती है बिहार में

बिहार में मौसम फिलहाल साफ रहने की संभावना है. 10 नवंबर तक सर्दी और कोहरे की शुरुआत हो सकती है. मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: 7,8,9 और 10 नवंबर को भारी बारिश, अगले 48 घंटे में इन राज्यों में कड़ाके की ठंड की संभावना

झारखंड में मौसम सामान्य रहेगा

झारखंड में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा. सुबह हल्की सर्द हवा चलेगी, लेकिन दिन में पारा थोड़ा चढ़ जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार तड़के तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. आसमान साफ रहेगा. पूरे दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम सामान्य बना रहेगा.

अब तापमान में आएगी गिरावट

अगले 5-6 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. मध्य भारत में भी अगले 48 घंटों में तापमान में 2-4 डिग्री की कमी हो सकती है. पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है. वहीं पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों और गुजरात में अगले 3 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >