Heavy Rain Alert: 6,7,8,9,10 और 11 सितंबर को भयंकर बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना, IMD अलर्ट

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान पर एक स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. जिसके 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिण राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात पर एक अवदाब में परिवर्तित होने की संभावना है. इसके प्रभाव में, 7 सितंबर तक गुजरात राज्य और राजस्थान में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि 6-7 तारीख के दौरान गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा और 6 और 7 तारीख को सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार 6 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में असाधारण रूप से भारी वर्षा होने की संभावना है. 6 तारीख को पूर्वी राजस्थान और 7 सितंबर, 2025 को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में भी अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

8-10 तारीख के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार 6 और 8 तारीख को पश्चिमी राजस्थान में; 6 और 7 तारीख को उत्तराखंड में; 8 और ​​9 तारीख को हिमाचल प्रदेश में; 8-10 तारीख के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में; 10 तारीख को पंजाब में; 10 और 11 तारीख को पूर्वी उत्तर प्रदेश में; 8 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में; 7 तारीख को कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है.

06 को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 08 सितंबर को गुजरात राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है. 06 सितंबर को कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में; 06 को पश्चिमी राजस्थान; 07 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में अधिकांश/कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

8-10 तारीख के दौरान बिहार में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना

आईएमडी के अनुसार 6 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में, अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में; 8-10 तारीख के दौरान बिहार में; 9 और 10 तारीख को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में; 10 और 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. पूर्वी और मध्य भारत में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

6-9 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना

6-7 तारीख और 10-11 तारीख के दौरान असम और मेघालय में, 6-7 तारीख के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और 6-9 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है.

6 तारीख को तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना

6 तारीख को तमिलनाडु में और 8-10 तारीख के दौरान; 9 और 10 सितंबर को केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >