Heavy Rain Warning: अगले 48 घंटे भयंकर बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, IMD की चेतावनी

Heavy Rain Warning: मानसून का रौद्र रूप कई राज्यों में दिख रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अनुमान जाहिर किया है कि अगले 48 घंटों में उत्तर, पूर्वोत्तर, पूर्वी, पश्चिमी, मध्य और दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक कम दबाव के क्षेत्र बना हुआ है. अगले 2 दिनों के दौरान इसके झारखंड -उत्तरी छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई और इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अगले 48 घंटों में देश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया है.

Heavy rain warning

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर, पूर्वोत्तर, पूर्वी, पश्चिमी, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत के कई राज्यों में अगले 48 घंटों तक भारी बारिश का प्रकोप रहेगा.

Heavy rain warning

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी तट पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain warning

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक कम दबाव के क्षेत्र बना हुआ है. इसके कारण अगले 3 से 4 दिनों के दौरान मध्य और आसपास के पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

Heavy rain warning

आईएमडी के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain warning

आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों तक पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में घने बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है.

Heavy rain warning

दिल्ली-एनसीआर में आज (9 जुलाई) को बादल छाए रह सकते हैं. कई इलाकों में बारिश की संभावना है. इसके अलावा अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में बारिश हो सकती है.

Heavy rain warning

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है. कई इलाकों में बारिश से तबाही मची हुई है. बादल फटने और लैंडस्लाइड में कई लोगों की जान जा चुकी है.

Heavy rain warning

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. 13 जुलाई तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain warning

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >