Heavy Rain Warning: भीषण चक्रवात का मंडराया खतरा, तमिलनाडु और ओडिशा सहित कई राज्यों में भारी बारिश, स्कूल बंद

Heavy Rain Warning: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र रविवार को और अधिक गहरा हो गया और यह धीरे-धीरे पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, ओडिशा सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. ओडिशा में सभी 30 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है.

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव क्षेत्र 28 अक्टूबर की शाम को काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट को पार कर सकता है. यह चेन्नई से लगभग 780 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, विशाखापत्तनम से 830 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व, काकीनाडा से 830 किलोमीटर दक्षिणपूर्व और गोपालपुर से 930 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित है. इसके पहले उत्तर-पश्चिम और फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने और शाम को आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है और कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

ओडिशा में सभी 30 जिले अलर्ट पर

चक्रवात के कारण ओडिशा सरकार ने सभी 30 जिलों को अलर्ट पर रखा है. मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में 28 और 29 अक्टूबर को बहुत भारी से लेकर अति भारी बारिश होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा के पांच जिलों मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़, गजपति और गंजाम के लिए रेड अलर्ट और कई अन्य जिलों के लिए ओरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

मछुआरों को समुद्र में न जाने की दी जा रही सलाह

मौसम विभाग ने ओडिशा के सभी बंदरगाहों पर दूरस्थ चेतावनी संकेत संख्या-एक (डीसी-ए) प्रदर्शित किया है और मछुआरों को 29 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है. अधिकारी लाउडस्पीकर और मेगाफोन का इस्तेमाल करके समुद्र में गए मछुआरों को सचेत कर रहे हैं और उनसे तुरंत किनारे पर लौटने का आग्रह कर रहे हैं.

30 अक्टूबर तक सभी स्कूल बंद

चक्रवात की गंभीरता को देखते हुए गर्भवती महिलाओं और असुरक्षित लोगों का पुनर्वास शुरू कर दिया गया है. असुरक्षित इलाकों और कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. सभी आंगनवाड़ी केंद्र और स्कूल 30 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है. जिले में ओडीआरएएफ की दो टीम तैनात की गई हैं. पुरी प्रशासन ने आसन्न चक्रवात के मद्देनजर 27, 28 और 29 अक्टूबर को समुद्र तटों पर पर्यटकों के पहुंचने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश

मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 से 29 अक्टूबर के बीच नांदेड़ में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ हल्की बारिश होने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान किया है और इस संबंध में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया. अधिकारियों ने यहां के निवासियों से इस दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा है.

अरब सागर में दबाव क्षेत्र के कारण गुजरात में बेमौसम बारिश

पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बने दबाव क्षेत्र के कारण रविवार को गुजरात के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हुई. मौसम विभाग के अधिकारियों ने राज्य में अगले चार दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है. दबाव क्षेत्र के कारण दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में पिछले 34 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई, जिसमें नवसारी में 157 मिलीमीटर वर्षा भी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >