Heavy Rain Alert: दिल्ली-NCR, गोवा में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, मानसून आते ही जमकर बरस रहे बदरा

Heavy Rain Alert: दक्षिण-पश्चिमी मानसून शनिवार को केरल पहुंच गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. वहीं कहीं-कहीं लू से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आंधी, बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है जो अगले 4-5 दिनों तक जारी रहेगी.

Heavy Rain Alert: दक्षिण-पश्चिमी मानसून समय से पहले केरल पुहंच चुका है. इधर मानसून के आगमन पर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कई हिस्सों में बारिश हुई. झारखंड की राजधानी और आस-पास के इलाकों में 30 मई तक तेज हवाओं के साथ-साथ बारशि होने की संभावना है. दिल्ली में भी अगले दो दिन बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है

दिल्ली में आंधी और बारिश होने का अनुमान

आईएमडी ने शनिवार और रविवार को दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश होने का अनुमान जताया है. जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई है.

गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी, रविवार तक भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें रविवार तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है. राज्य सरकार ने लोगों को नदियों और झरनों में न जाने की सलाह दी है. पिछले 24 घंटों में तटीय राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट के अनुसार, दक्षिण गोवा के पोंडा में सबसे अधिक 162 मिमी बारिश हुई। इसके बाद धारबांदोडा तालुका में 124.2 मिमी और मडगांव में 123.4 मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश होने का संकेत देते हुए शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया जो रविवार तक प्रभावी रहेगा.

पंजाब और हरियाणा में अगले 3-4 दिनों तक लू चलने की आशंका

आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, “उत्तर पश्चिम भारत में लगातार लू चल रही है और इसका मुख्य क्षेत्र राजस्थान है. राजस्थान में पहली लू 17 मई को शुरू हुई थी. उसके बाद हम पिछले कुछ दिनों से लगातार रेड अलर्ट दे रहे हैं और अगले 3 दिनों तक रेड अलर्ट रहेगा… पंजाब और हरियाणा में अगले 3-4 दिनों तक लू चलने की आशंका है… जम्मू-कश्मीर में पहले से ही लू चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >