Heavy Rain: 18,19,20,21,22 और 23 सितंबर को इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट

Heavy Rain: 18-19 तारीख के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 18-20 तारीख के दौरान बिहार; 18-21 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Heavy Rain: मौसम विभाग के अनुसार अगले 5-6 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ छीटों और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है.

18-23 सितंबर के दौरान नागालैंड सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार 18-19 तारीख के दौरान अरुणाचल प्रदेश में; असम और मेघालय में 18-23 सितंबर के दौरान और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19-23 सितंबर के दौरान भारी वर्षा हो सकती है. जबकि 18 सितंबर को उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है.

18-19 तारीख के दौरान तमिलनाडु सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 18-19 तारीख के दौरान तमिलनाडु में; 18 तारीख को केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है. जबकि अगले 5 दिनों के दौरान तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में तेज सतही हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है.

पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों के दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना

पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों के दौरान कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. जबकि 18 सितंबर को कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >