Heavy Rain And Cold Wave: 17,18,19,20 और 21 नवंबर को भारी बारिश, अगले 2-3 दिनों के दौरान शीतलहर की संभावना

Heavy Rain And Cold Wave: मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य और आसपास के उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है. उसके बाद इसमें थोड़ी कमी आएगी.

Heavy Rain And Cold Wave: मौसम विभाग के अनुसार 17 से 22 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में, 17 से 20 नवंबर के दौरान केरल और माहे में; 17 और 18 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में और 18 से 21 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

गरज के साथ तूफान की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार 17 से 21 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, केरल, माहे, आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ तूफान की संभावना है. साथ ही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना व्यक्त की गई है.

17 नवंबर को झारखंड में शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर को झारखंड में शीतलहर की संभावना है. अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में मैदानी इलाकों, मध्य पूर्व और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है.

17 से 19 नवंबर को इन राज्यों में शीतलहर की संभावना

17 नवंबर को मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में, 18 और 19 नवंबर को अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की संभावना है. 17 और 18 नवंबर को पश्चिमी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में, 17 से 19 नवंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >