देशभर में मानसून का कहर: दिल्ली-मुंबई में जलभराव, पुणे में इमारत गिरने से 11 लोग फंसे, देहरादून में स्कूल बंद

देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की मूसलधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है. अचानक आई बाढ़, जलभराव और भूस्खलन के कारण रेल, सड़क और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इस प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है.

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ (मोशी इलाका) में एक तीन मंजिला प्रशासनिक इमारत पर कूड़े का पहाड़ गिरने से वह ढह गई. इस मलबे में कम से कम 11 लोगों के फंसे होने की आशंका है. मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेनें 25 से 30 मिनट की देरी से चल रही हैं. वसई-विरार खंड और भोर घाट क्षेत्र में भूस्खलन व जलभराव के कारण गुजरात और पुणे की ओर जाने वाली लंबी दूरी की रेलगाड़ियां प्रभावित हुईं. खराब मौसम और कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण मुंबई आने वाली 9 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, हालांकि बाद में वे सुरक्षित उतर गईं.

गोदावरी, कड़वा और गिरणा नदियां उफान पर

नासिक में गोदावरी, कड़वा और गिरणा नदियां उफान पर हैं. बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रशासन ने तटीय इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है. रायगढ़ में भी उल्हास नदी का पानी ट्रैक पर आने से रेल सेवा बाधित रही.

गुजरात: सूरत में बाढ़ जैसे हालात, 9 लोगों की मौत

सूरत में पिछले 24 घंटों में 358 मिमी रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है, जिससे पूरा शहर जलमग्न हो गया है. बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं (करंट लगने, पेड़ गिरने और डूबने) के कारण कम से कम 9 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए निचले इलाकों से 3,800 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और 3,400 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया है. जलमग्न इलाकों की ऊंची इमारतों में फंसे लोगों तक भोजन के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं.

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा: जलभराव और भारी जाम

राजधानी में लगातार बारिश से सदर बाजार, ग्रेटर कैलाश, बदरपुर सहित कई इलाके घुटनों तक पानी में डूब गए। रोहिणी में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. धौला कुआं, महिपालपुर और रजोकरी (NH-48) पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं. एमसीडी और एनडीएमसी को जलभराव और पेड़ गिरने की कई शिकायतें मिली हैं. पिछले 33 घंटों में 115 मिमी से अधिक बारिश के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन सहित प्रमुख मार्ग घंटों जाम रहे. यातायात व्यवस्था संभालने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने 260 अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं.

पहाड़ी राज्य: केरल, हिमाचल और उत्तराखंड में अलर्ट

वायनाड में एक सुरंग निर्माण परियोजना स्थल पर खुदाई की गई मिट्टी का ढेर ढहने से लापता हुए 5 लोगों की तलाश जारी है. मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की. जबकि शिमला के रामपुर में अचानक आई बाढ़ (Flash Flood) से कई सड़कें टूट गईं. गणवी खड्ड पर बना अस्थायी पुल बहने से क्याओ और कुट पंचायतों का संपर्क देश से कट गया है.

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून में मौसम विभाग द्वारा भारी से अत्यंत भारी बारिश के 'ऑरेंज अलर्ट' को देखते हुए जिला प्रशासन ने 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी है.

राजस्थान: मानसून सक्रिय

राजस्थान में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है. कोटा के रामगंजमंडी में सबसे अधिक 10 सेमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के ऊपर बने गहरे निम्न दबाव के कारण अगले दो-तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश जारी रहेगी.


ये भी पढ़ें: दिल्ली में भारी बारिश के बीच गिरी बिल्डिंग, एक की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >