मानसून के सक्रिय होने से दिल्ली में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट, 3 की मौत

Delhi Rain : उत्तर-पश्चिम भारत में इन दिनों मानसून सक्रिय है, जिसकी वजह से दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश हो रही है. मानसून की स्थिति को देखते हुए भारत मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

Delhi Rain : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने गुरुवार सुबह तक जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. शहर के कई हिस्सों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और पेड़ गिरने की घटनाओं के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालात को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घरों से निकलने की सलाह दी है. भारी बारिश की वजह से रोहिणी इलाके में बुधवार को एक बिल्डिंग गिर गई थी, जिसमें अबतक 3 लोगों के मारे जाने की सूचना है.

लगातार बारिश से निचले इलाकों में भरा पानी


आईएमडी के अनुसार राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 72.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसकी वजह से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. इस जलजमाव से कार्यालय आने-जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में 180 से 250 मिमी तक वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है और 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.


एनसीआर में भी जनजीवन प्रभावित

बारिश का सबसे अधिक असर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में देखने को मिला. प्रमुख सड़कों पर जलभराव के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई मार्गों पर यातायात बाधित हुआ. खराब मौसम को देखते हुए कुछ एयरलाइंस ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है और उड़ानों के समय में बदलाव की संभावना जताई है. वहीं गुरुग्राम पुलिस ने निजी संस्थानों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने पर विचार करने की अपील की है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय मानसून की वजह से अगले दो-तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी ने 11 और 12 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में प्रशासन ने आपदा प्रबंधन एजेंसियों को सतर्क रहने और जलनिकासी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें : मौसम: बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में 14 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >