Heavy Rain Alert: अगले 7 दिन 17 राज्यों में होगी भारी बारिश, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD अलर्ट

Heavy Rain Alert: भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच अगले 7 दिन देश के करीब 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. तो आइये देखतें कहां-कहां और कब-कब बारिश होगी. आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति कैसी रहेगी?

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी और हीट वेव की चपेट में हैं. इस बीच मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमि विक्षोभ एक्टिव होने का अनुमान है. इसका असर 17 राज्यों पर पड़ने वाला है. IMD का अनुमान है कि अगले 7 दिन कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान चल सकती है. कई राज्यों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि भी होने की संभावना है.

अगले 7 दिन यहां होगी बारिश और चलेगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन पूर्वोतर भारत में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से लेकर 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है. जबकि हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश भी होने का अनुमान है.

यहां होगी भारी बारिश और बहुत अधिक भारी बारिश

IMD के अनुसार 24 से 27 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में, 24 से 26 अप्रैल तक नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश, 26 अप्रैल को असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 28 और 29 अप्रैल को केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 26 से 29 अप्रैल के दौरान पूर्वी भारत और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर हल्की और मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

27 और 28 अप्रैल को झारखंड, बिहार बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को झारखंड और 28 अप्रैल को ओडिशा में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है. 26 से 28 अप्रैल के दौरान बिहार, 27 और 28 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, 27 अप्रैल को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 26 और 27 अप्रैल को सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और 26 अप्रैल को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >