Heavy Rain Photos: उत्तर भारत में बारिश से तबाही, उत्तराखंड में तीन लोग डूबे, उप्र में नदियां उफान पर

Heavy Rain: उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी है. उत्तराखंड में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई. जबकि हिमाचल प्रदेश में एक वाहन के गीली सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से तीन लोगों की जान चली गई.

Heavy Rain: उत्तर प्रदेश के 13 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. गंगा, यमुना और बेतवा जैसी प्रमुख नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

People-take-a-boat-ride-1

उत्तराखंड में बारिश से भारी तबाही

उत्तराखंड में हल्द्वानी के पास भाखड़ा नदी की तेज धारा में एक व्यक्ति बह गया. रविवार को हल्द्वानी रोड पर भुजियाघाट के पास उफनती नदी में दो अन्य लोग डूब गए थे. रुद्रप्रयाग जिले में रात को भूस्खलन के कारण पहाड़ी से गिरे पत्थरों और मलबे के नीचे दो दुकानें दब गईं. देहरादून में रातभर भारी बारिश जारी रही और जिला प्रशासन ने स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद कर दिया. राज्य की प्रमुख नदियां उफान पर हैं, जिनमें हरिद्वार में गंगा और काली नदी भी शामिल हैं.

Ganga-river-flows-in-spate

हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश का कहर

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक वाहन के खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. राजस्थान के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री शर्मा ने चकेरी, जड़ावता, अजनोटी, मैनपुरा, धनौली और सुरवाल गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया और खंडार में क्षतिग्रस्त बोदल पुलिया का निरीक्षण किया. राज्य के पूर्वोत्तर के कुछ जिलों में अगले दो-तीन दिन मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में बारिश संबंधी घटनाओं में अब तक कम से कम 103 लोगों की मौत हो चुकी है और 36 लोग अब भी लापता हैं.

Ndrf

उत्तर प्रदेश में गंगा-यमुना उफान पर

उत्तर प्रदेश में राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर और बलिया में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि औरैया, कालपी, हमीरपुर, प्रयागराज और बांदा में यमुना नदी लाल निशान को पार कर गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, हमीरपुर में बेतवा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इसमें कहा गया है कि रविवार को राज्य में 14.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि 24 जिलों में भारी बारिश हुई. प्रयागराज, जालौन, औरैया, मिर्जापुर, वाराणसी, कानपुर देहात, बांदा, इटावा, फतेहपुर, कानपुर शहर और चित्रकूट में बाढ़ आ गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >