जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी, सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण बने बाढ़ जैसे हालात के बीच रामबन, डोडा तथा किश्तवाड़ जिलों में अधिकारियों ने स्कूल बंद कर दिए. रामबन के उपायुक्त मुसर्रत इस्लाम ने कहा, भारी बारिश के कारण रामबन जिले में कक्षा आठ तक के छात्रों के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूल आज बंद रहेंगे.

जम्मू कश्मीर के रामबन, डोडा तथा किश्तवाड़ जिलों में भारी बारिश के कारण सोमवार को आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए गये. खबरों के अनुसार जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़, डोडा, रियासी तथा रामबन के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है, वहीं अन्य जिलों में भारी बारिश हुई है.

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण बने बाढ़ जैसे हालात के बीच रामबन, डोडा तथा किश्तवाड़ जिलों में अधिकारियों ने स्कूल बंद कर दिए. रामबन के उपायुक्त मुसर्रत इस्लाम ने कहा, भारी बारिश के कारण रामबन जिले में कक्षा आठ तक के छात्रों के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूल आज बंद रहेंगे. लेकिन अगर कहीं परीक्षाएं होनी हैं तो वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी.

खराब मौसम के बावजूद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में यातायात सामान्य

अधिकारियों ने बताया कि कई इलाकों में खराब मौसम के बावजूद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में यातायात सामान्य दिनों की ही भांति रहा. उन्होंने बताया कि किश्तवाड़ के मारवाह, वर्दवान, दाचन, सिंपथन इलाकों में रामबन के माहू मंगत इलाके, डोडा तथा रियासी जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ. ताजा हिमपात के कारण इलाके में शीत लहर चल रही है.

Also Read: PHOTO: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

आम लोगों को बिना कारण नदी के पास नहीं जाने का किया गया अनुरोध

जिले के लिए जारी परामर्श में कहा गया, इस मौसम के कारण किश्तवाड़ जिले में सिंथान और मारगन मार्ग आज बंद रहेंगे. आम लोगों से बिना कारण नदी तथा नालों के पास नहीं जाने का अनुरोध किया जाता है.

ताजा हिमपात के कारण कई लोग फंसे

अधिकारियों ने बताया कि ताजा हिमपात के कारण मारगन के ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे घुमंतू समुदाय के लोगों तथा कम से कम 70 मवेशियों को सेना तथा पुलिस ने सुरक्षित निकाला है. उनके अनुसार घुमंतू समुदाय के कुछ परिवार अपने मवेशियों के साथ बनिहाल के महू तथा खारी इलाकों में फंस गए हैं. क्षेत्र के विभिन्न जिलों में मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई. बनिहाल में बीते 24 घंटे में 40.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >