Aaj ka Mausam: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्ट, 3 जनवरी तक के मौसम का हाल जानें यहां

Aaj ka Mausam: मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इसके साथ ही कश्मीर घाटी के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी आशंका जताई गई है.

Aaj ka Mausam: मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 5 जनवरी 2026 तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 जनवरी तक और पश्चिमी राजस्थान में 3 जनवरी 2026 तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा, 1 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में जबकि 1 जनवरी को ही बिहार के कुछ इलाकों में कोल्ड की स्थिति रहने की संभावना व्यक्त की गई है.

1 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में काफी व्यापक से लेकर व्यापक स्तर पर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं 1 से 2 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में हो सकती है हल्की बारिश

विभाग के अनुसार दिल्ली में 1 जनवरी से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है.

राजस्थान में बारिश के आसार

विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 1 से 3 जनवरी के बीच राज्य के उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उप-हिमालयी जिलों में अगले एक सप्ताह तक ठंड बनी रहेगी. वीकेंड पर इन जिलों में तापमान दो से तीन डिग्री और गिर सकता है. विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक दार्जीलिंग जिले के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की भी संभावना है.

यह भी पढ़ें : Heavy Cold Alert: अगले 48 घंटे बर्फबारी की चेतावनी, कई राज्यों में कोल्ड अलर्ट, पूरे सप्ताह कोहरे की चेतावनी

झारखंड में कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में एक बार फिर लगातार बर्फबारी हो रही है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे झारखंड में भी कड़ाके की ठंड बढ़ गई है. हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

IMD के अनुसार, 1 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है1 वहीं 1 जनवरी को ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है. 1 जनवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ कई जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >