Heavy Rain Alert : 18 से 23 जुलाई तक होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Heavy Rain Alert : आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जानें मौसम विभाग की ओर से क्या दी गई है जानकारी.

Heavy Rain Alert : अगले 6-7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 जुलाई को केरल के कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है. 18 जुलाई को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना

18 और 19 जुलाई को राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है. 18 से 23 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. 21 से 23 जुलाई को पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार,  उत्तराखंड में 18 से 23 जुलाई तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18, 20 और 21 जुलाई को, हिमाचल प्रदेश में 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश होगी.

अगले 7 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के ज्यादातर हिस्सों और मैदानी इलाकों के कुछ भागों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है.

इन राज्यों मेंं भी होगी भारी बारिश

पूर्वी और मध्य भारत में आने वाले दिनों में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं क्या कहा गया है अलर्ट में.

-मध्य प्रदेश में 18 और 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश होगी.
-छत्तीसगढ़ के उत्तर भागों में 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश होगी.
-बिहार में 20 से 23 जुलाई तक भारी बारिश होगी.
-उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा में 19 से 23 जुलाई तक भारी बारिश होगी.

बहुत भारी बारिश यहां होगी

-पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18 जुलाई को बहुत भारी बारिश होगी.
-उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 जुलाई को बहुत भारी बारिश होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >