Heavy Rain Alert: 5 मई तक इन राज्यों में झमाझम बारिश, तूफानी हवा का भी अलर्ट, मौसम लेगा करवट

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी और मध्य भारत में गरज, बिजली, ओलावृष्टि, तूफानी हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. आईएमडी के मुताबिक 4 मई आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं, उत्तर-पश्चिमी भारत में 7 मई तक गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश का एक नया दौर जारी रहने की संभावना है.

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है. 15 से ज्यादा राज्यों में आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हो रही है. उत्तर भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान है.

Heavy rain imd alert

बीते दिन गुरुवार को कई राज्यों में भीषण बारिश हुई. तेज हवा के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 मई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है.

Rain alert (सांकेतिक फोटो )

दिल्ली में बदलेगा मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में मई महीने के पहले सप्ताह में तेज हवा के साथ बारिश का दौर चलेगा. इससे तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मई के पहले सप्ताह में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा और बीच-बीच में आंधी-तूफान और बारिश भी देखने को मिलेगी.

Heavy rain alert

एक्टिव होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर डालेगा. इसके करीब तीन दिनों के बाद एक और सिस्टम आने की संभावना है, जिससे मई के पहले सप्ताह तक मौसम सक्रिय बना रहेगा.

Rain alert, सांकेतिक तस्वीर

पूर्वी और मध्य भारत में 4 मई तक आंधी बारिश का दौर

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी और मध्य भारत में गरज, बिजली, ओलावृष्टि, तूफानी हवाओं के साथ बारिश का दौर 4 मई तक जारी रह सकता है. इसके कारण कई इलाकों का मौसम बदलेगा.

Heavy rain alert

उत्तर-पश्चिमी भारत में 7 मई तक आंधी-तूफान

वहीं,उत्तर-पश्चिमी भारत में 7 मई तक गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश का एक नया दौर जारी रहने की संभावना है.

Heavy rain alert

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >