Heavy Rain Alert: 26,27,28,29, 30 नवंबर और 1 दिसंबर को भयंकर बारिश की संभावना, लो प्रेशर एरिया डिप्रेशन में बदला

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन देश के कई राज्यों में अत्यधिक बारिश की संभावना है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. आईएमडी की विज्ञप्ति के अनुसार मलेशिया और उससे सटे मलक्का स्ट्रेट के ऊपर बना साफ़ तौर पर दिखने वाला लो-प्रेशर एरिया, मलक्का स्ट्रेट के ऊपर डिप्रेशन में बदल गया है. जबकि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण श्रीलंका और इक्वेटोरियल इंडियन ओशन के इलाकों के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार 26-30 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है. जबकि 26 नवंबर को केरल और माहे में; 29 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में; 26 से 29 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 26 और 27 तारीख के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 30 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में, 28-30 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

26 से 29 नवंबर के दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना

26-29 तारीख के दौरान तमिलनाडु में, 26-27 तारीख के दौरान केरल और माहे में, 28 और 29 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में और 29 तारीख को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 30-40 kmph की रफ्तार से तेज हवा के साथ बिजली गिरने की संभावना है. जबकि 26-28 नवंबर के दौरान 50-60 kmph की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है.

मौसम विभाग की विज्ञप्ति देखने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >