Heavy Rain Warning: झारखंड में 1-2 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. 3 से 7 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. राज्य में 1 से 5 सितंबर तक गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. IMD ने 1-2 सितंबर को भारी बारिश तथा 1 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश की संभावना जतायी है.
बिहार में 1 सितंबर को बहुत भारी बारिश
बिहार में 1-2 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश और 3 से 7 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. राज्य में 1 से 6 सितंबर तक गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। 2 से 4 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है, जबकि 1 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश में 7 सितंबर तक बारिश की संभावना
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1-2 सितंबर और 6-7 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं 3-5 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3-5 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि 1-2 और 6-7 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है.
- पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 1-2 सितंबर को गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1-5 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 सितंबर को भारी बारिश, जबकि 1 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है.
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बारिश की संभावना
- गंगीय पश्चिम बंगाल में 1-3 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. 4-7 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. 1 और 2 सितंबर को गरज-चमक और बिजली गिरने का अनुमान है. 2 सितंबर को भारी बारिश और 1 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है.
- उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 1-7 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. 1-2 सितंबर और 4-5 सितंबर को भारी बारिश तथा 3 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
- ओडिशा में 1-2 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश और 3-7 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. 1-2 सितंबर को गरज-चमक, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, झोंकों में 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. 2 सितंबर को भारी और 1 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
राजस्थान में भी 7 सितंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना
पूर्वी राजस्थान में 1-7 सितंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. 4-5 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में 3-7 सितंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है.
महाराष्ट्र में विदर्भ पर विशेष नजर
- विदर्भ में 1 सितंबर और 6-7 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश तथा 2-5 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. 2 और 4 सितंबर को भारी बारिश तथा 3 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अनुमान है. 2-4 सितंबर को गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है.
- मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 1-7 सितंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र में 3-4 सितंबर तथा मराठवाड़ा में 2-3 सितंबर को गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है.
उत्तर भारत में भी बारिश का दौर
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 1-2 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश तथा 3-7 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. 1 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है.
- हिमाचल प्रदेश में 1-5 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश तथा 6-7 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है. राज्य में 1-3 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है.
- उत्तराखंड में 1-7 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. 2-7 सितंबर तक भारी बारिश तथा 1 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
- पंजाब में 1-7 सितंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. 2-3 सितंबर को गरज-चमक और बिजली तथा 2-5 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है.
- हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3-4 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. 1-2 और 5-7 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. 2-4 सितंबर को गरज-चमक और बिजली तथा 2-5 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है.
मध्य भारत में भी 7 सितंबर तक बारिश की संभावना
- पश्चिमी मध्य प्रदेश में 2-7 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. 2 और 6 सितंबर को भारी बारिश तथा 3-5 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
- पूर्वी मध्य प्रदेश में 1-5 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश और 6-7 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. 5-7 सितंबर को भारी बारिश तथा 1-4 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है.
- छत्तीसगढ़ में 1-4 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश तथा 5-7 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. 3 सितंबर को भारी बारिश और 1-2 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
पूर्वोत्तर में भी 1-7 सितंबर तक बारिश की संभावना
- अरुणाचल प्रदेश तथा असम-मेघालय में 1-7 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 1-4 और 6-7 सितंबर को भारी बारिश तथा 5 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है. असम-मेघालय में 2-7 सितंबर को भारी बारिश और 1 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अनुमान है.
- नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1-6 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश तथा 7 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. 2-5 सितंबर को भारी और 1 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है.
दक्षिण भारत में तटीय इलाकों में बारिश
- केरल और माहे में 2-4 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि 1 और 5-7 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है. लक्षद्वीप में 2-3 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश तथा 1 और 4-7 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.
- तटीय कर्नाटक में 1-7 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराईकल और तेलंगाना में 1-7 सितंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है.
- रायलसीमा में 1-5 सितंबर तक गरज-चमक, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों में 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 1-3 सितंबर को भी ऐसी स्थिति बन सकती है.
ये भी पढ़ें: चित्रकूट में फिर बाढ़ का खतरा! उफनाई मंदाकिनी नदी, खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर पहुंचा पानी, इलाकों में अलर्ट
