Heavy Rain Alert : अगले 5 दिन हर जिले में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में 24 जुलाई से बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसम प्रणाली (सिस्टम) सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ के लगभग सभी हिस्सों में अगले 24 घंटे के भीतर तेज बारिश होने की संभावना है. दरअसल, 24 जुलाई के आसपास उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बन रहा है, जिसका असर प्रदेश में व्यापक वर्षा के रूप में देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटे के भीतर तेज बारिश की संभावना है. इसका कारण उत्तर बंगाल की खाड़ी में बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र है.

अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है. गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. 22 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा के आसार हैं. राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें : 22, 23, 24 और 25 जुलाई तक इन राज्यों में आफत की बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

रायपुर में होगी बारिश

पिछले 24 घंटों में सारागांव में 8 सेमी, चांपा में 7 सेमी और माकड़ी में 6 सेमी वर्षा दर्ज हुई. कई जिलों में 2 से 5 सेमी बारिश हुई. पेण्ड्रा रोड में अधिकतम तापमान 33.6°C और राजनांदगांव में न्यूनतम 21.0°C रहा. रायपुर में 22 जुलाई को आसमान सामान्यतः बारिश देखने को मिल सकती है. एक-दो बार बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. यहां का अधिकतम तापमान लगभग 33°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >