Heavy Rain Alert: अगले 5 दिनों तक देश के 10 राज्यों में बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आने वाले 5 दिनों तक देश के अलग-अलग राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही आंधी और तूफान आने की भी संभावना है. आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 5 दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है. 22 जून से 27 जून के बीच उत्तर पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा में तेज बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश में 23 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

पूर्व और मध्य भारत में मौसम का हाल

पूर्व और मध्य भारत के राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा. मध्य प्रदेश में 23 से 27 जून तक लगातार भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, विदर्भ और सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के संकेत हैं. 22 जून को सिक्किम और पश्चिम बंगाल में तथा 24 जून को छत्तीसगढ़ में बहुत भारी वर्षा की संभावना है.

उत्तर पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज

भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 22 से 27 जून तक भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना बताई जा रही है. पूर्वी राजस्थान में 22 से 23 जून, उत्तर प्रदेश में 22 और 23 जून, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 से 25 जून तक बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है. इसके साथ ही इन क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

पूर्वोत्तर भारत में मौसम

पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. आईएमडी ने इस दौरान गरज और चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

दक्षिण भारत जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

दक्षिण भारत की बात करें तो केरल व माहे, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 22 से 27 जून तक भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के अन्य हिस्सों में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़े: Very Heavy Rain Warning: 21 से 26 जून तक आफत की बारिश, मानसून का कहर, 5 दिनों का IMD का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >