Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 15 और 16 मई को जम्मू कश्मीर-लद्दाख में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, इसके साथ ही गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 15 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान (Rajasthan Weather) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गरज, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक 15 से 17 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है. 16 से 18 मई के दौरान असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकता है. इस दौरान गरज, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं 19 और 20 मई को असम-मेघालय में और 17 से 20 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर और मिज़ोरम में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
बिहार-झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई राज्यों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 17 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 15 से 20 मई के दौरान बिहाक में, 15 और 16 मई को झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है.
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कैसा रहेगा मौसम
15 से 18 मई के दौरान केरल और माहे, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा में, 15 से 17 मई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश, गरज-बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.15 से 17 मई के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
इसे भी पढ़ेंः Monsoon: 26 मई को केरलम पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून, समय से पहले दस्तक के आसार
