पूर्वी-उत्तर-पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश, 17 से 21 जून तक चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश अधिकांश हिस्सों में मानसून की दस्तक हो गई है. पूर्वी-उत्तर-पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 17 से लेकर 21 जून के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून की जोरदार बारिश होने की उम्मीद है.

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: मानसून अपनी पूरी रफ्तार में है. देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में और बारिश होगी. आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों में कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के कुछ हिस्से, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है. मौसम विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ सकता है.

Heavy rain alert

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Heavy rain alert

17 से 21 जून के दौरान असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं 17 से 21 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

आईएमडी के मुताबिक 17 से 21 जून के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ आंधी, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Heavy rain alert

17 जून को राजस्थान में वज्रपात और 50 से 60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके अलावा 21 जून तक हरियाणा, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 19 जून तक तेलंगाना में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज गति से हवाएं भी चल सकती है.

Heavy rain alert

17 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में, कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >