Heavy Rain Alert: अगले 72 से 96 घंटे तक भारी बारिश की संभावना, IMD अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में अगले चार से पांच दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 72 से लेकर 96 घंटे में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पूर्वी इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) अनुमान जाहिर किया है कि अगले 72 से लेकर 96 घंटे तक कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

आईएमडी के मुताबिक 23 से 27 जुलाई के दौरान देश के गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भी भारी बारिश हो सकती है. कई जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है.

Heavy rain alert

आईएमडी के मुताबिक केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले 5 से 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, पंजाब, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

वहीं दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत कई और राज्यों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक 22 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर में भारी बरसात की संभावना है. 24 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Heavy rain alert

27 जुलाई तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 26 और 27 जुलाई को गुजरात राज्य में भी भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >