10 मई से हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम, 11 और 12 मई को आंधी-बारिश, येलो अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मूड बिगड़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 10 मई को राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक हो सकती है. इसके कारण 11 और 12 मई को कई जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना है.

Heavy Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में बारिश और तेज हवा का दौर जारी है. बुधवार (6 अप्रैल) को मौसम का मिजाज बदला नजर आया. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होती रही. आईएमडी के मुताबिक शिमला, जुब्बरहट्टी, सुंदरनगर, जोत और कांगड़ा सहित कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में संगराह में सबसे ज्यादा 31 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा शिमला में 18 मिमी, नाहन में 13.2 मिमी, मंडी में 7.6 मिमी, काहू में 7.4 मिमी में बारिश दर्ज की गई. कई इलाकों में तेज हवा भी चली.

कई इलाकों में ओलावृष्टि

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. शिमला के ऊपरी इलाकों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई.

10 मई से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके चलते 11 मई (सोमवार) और 12 मई (मंगलवार) को राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है.

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 11 और 12 मई को कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

तापमान में दिखा उतार-चढ़ाव

बारिश बर्फबारी और तेज हवा के कारण कुछ इलाकों में तापमान गिर गया. ताबो में रात के समय सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा. विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 3 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

Also Read: अगले 72 घंटों तक इन राज्यों में आंधी-बारिश का दौर, 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >