Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कई इलाकों बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में 23 से 28 जून के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. झोंकों के साथ हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी इस दौरान मौसम बिगड़ा रहेगा. 23 से 25 जून के बीच कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 28 जून तक बारिश और तेज हवा
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 23 से 26 जून के दौरान हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है. इसी अवधि में कई स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, झोंकों के साथ हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश में कई दिनों तक बारिश की संभावना
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 से 25 जून के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 से 25 जून और 27 से 28 जून के दौरान बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.
यहां पढ़ें मौसम की अन्य खबरें
दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश, धूल भरी आंधी से दिन में छाया अंधेरा
पूर्वोतर भारत में मानसून सक्रिय, मुंबई पहुंचा; अगले 7 दिन इन इलाकों में भारी बारिश, IMD अलर्ट
राजस्थान में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट
यूपी के अलावा पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 23 से 28 जून के दौरान बारिश और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है. 23 जून को कई स्थानों पर तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तथा झोंकों के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके अलावा 24 जून को कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं 25 से 28 जून के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
Also Read: Heavy Rain Warning: 28 जून तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
