10,11,12,13,14 मई तक भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Heavy Rain Alert: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र समेत अन्य मौसमी गतिविधियों के कारण पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है.

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 11 से 14 मई के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम काफी सक्रिय रह सकता है. कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 से 14 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक का अनुमान है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि,

  • उत्तराखंड में आज यानी 10 मई को मौसम का मूड बिगड़ा रह सकता है.
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 और 13 मई को बारिश और उंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.
  • जबकि जम्मू-कश्मीर में 11 और 12 मई को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर में 10 से 15 मई तक भारी बारिश का खतरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 से 15 मई तक लगातार बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. मौसम विभाग ने असम और मेघालय में 14 और 15 मई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अरुणाचल प्रदेश और दूसरे पूर्वोत्तर राज्यों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लैंडस्लाइड की भी आशंका जताई है.

बिहार-झारखंड में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 से 15 मई तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. बिहार, झारखंड और ओडिशा में हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. बिहार और झारखंड में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट

बारिश के साथ गरज-चमक का दौर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत के कई और इलाकों में रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक विदर्भ में 10 मई को आंधी बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं, छत्तीसगढ़ में 10 से 13 मई के दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र में भी आज (10 मई)को गरज, बिजली और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. हवा की गति 40 से 50 kmph तक पहुंच सकती है. कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है.

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में अगले सात दिनों तक कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के कई हिस्सों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

Also Read: 12 और 13 मई को बिहार के इन जिलों में वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >