मौसम: झारखंड के ऊपर डिप्रेशन, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण झारखंड और उत्तरी ओडिशा के अंदरूनी इलाकों के ऊपर डिप्रेशन (कम दबाव का क्षेत्र) सक्रिय है, जिसका असर मौसम पर देखने को मिल रहा है. जानें किन राज्यों के लिए मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Weather Forecast : मौसम विभाग (आईएमडी) ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 7 से 12 जुलाई के दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पंजाब में 7 से 9 और 11 से 12 जुलाई जबकि हरियाणा और चंडीगढ़ में 7 से 9 जुलाई, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 12 जुलाई के दौरान अच्छी और भारी बारिश होने का अनुमान है.

7 से 12 जुलाई के दौरान मध्य भारत के कई हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7 से 9 जुलाई, पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 से 10 जुलाई, विदर्भ में 7 से 8 जुलाई जबकि छत्तीसगढ़ में 7 और 12 जुलाई को कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 से 12 जुलाई, पूर्वी मध्य प्रदेश में 11 से 12 जुलाई के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग का प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा ?

दिल्ली में 7 से 9 जुलाई तक मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. 7 जुलाई को गरज-चमक के साथ बारिश होने और सुबह से दोपहर के बीच 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है. 8 और 9 जुलाई को भी बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.


राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है. पूर्वी भारत में बना डिप्रेशन अब दक्षिण-पूर्वी झारखंड और उत्तरी ओडिशा के आसपास है, जिसके अगले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. इसके प्रभाव से राज्य के पूर्वी हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं. 6 से 9 जुलाई के बीच उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि कोटा, उदयपुर और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश की भी संभावना है. 10 जुलाई के बाद भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है, हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में 7-8 जुलाई तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है.


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर: उत्तरी मुंबई के मनोरी तट के पास फंसा मानवरहित विदेशी टैंकर, कोस्ट गार्ड अलर्ट


गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में 6 जुलाई को मूसलाधार बारिश हुई. आईएमडी ने मंगलवार (7 जुलाई)के लिए राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, सात जुलाई को उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र के कई स्थानों तथा दक्षिण गुजरात के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, दादरा एवं नगर हवेली, दमन और भावनगर जिलों में भारी से बहुत भारी जबकि कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा नर्मदा, भरूच और अमरेली में भारी से बहुत भारी तथा पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर और गिर सोमनाथ में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >