मौसम: बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर, इन राज्यों में अगले 4 दिन होगी भारी बारिश

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव (लो-प्रेशर) के क्षेत्र का असर दिखने लगा है. इसके प्रभाव से अगले चार से पांच दिनों तक देश के मध्य हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा और कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. जानें किन राज्यों के लिए जारी किया गया है बारिश का अलर्ट.

Weather Forecast :  मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 4 से 9 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 5 से 9 जुलाई के बीच कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

6 से 8 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश के आसार हैं. वहीं, 8-9 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 7-9 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश जबकि 4-9 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश के आसार

4 से 9 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा विदर्भ में कई जगहों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 4 से 7 जुलाई के बीच इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 4 और 5 जुलाई को मौसम आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा. इस दौरान एक-दो दौर की हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं मध्यम बारिश भी हो सकती है. गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

बंगाल में बारिश की संभावना

4 से 9 जुलाई के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका), उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) में भारी बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : 3,4,5, 8 और 9 जुलाई को भारी बारिश, तेज हवा का अलर्ट, इन राज्यों में मानसून का कहर

गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश के आसार

4 से 9 जुलाई के दौरान गुजरात, कोंकण-गोवा और सौराष्ट्र-कच्छ में कई स्थानों पर अच्छी से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, मध्य महाराष्ट्र में 4 से 7 जुलाई को भारी बारिश के आसार हैं. इसके बाद 8-9 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र, 4-9 जुलाई को मराठवाड़ा और 7-9 जुलाई को सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ इलाकों में बारिश जारी रह सकती है.

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है. विभाग ने अगले पांच से सात दिनों के दौरान उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभागों में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान चलने और मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. विभाग ने कहा कि कोटा संभाग के जिलों में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

मुंबई का मौसम कैसा रहेगा?

आईएमडी के जिला-वार मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, चार और पांच जुलाई को मुंबई में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) अधिकारियों के अनुसार, पड़ोसी जिले ठाणे और पालघर में भी शनिवार और रविवार के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां कुछ स्थान पर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है.

झारखंड के कई इलाकों में बारिश का अनुमान

आईएमडी ने अगले चार दिनों के दौरान झारखंड के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के सभी 24 जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर ‘ऑरेंज’ अलर्ट (सतर्क रहें) जारी किया है। इसके बाद छह से आठ जुलाई तक ‘येलो’ अलर्ट जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >