Aaj ka Mausam : यहां होगी भारी बारिश, IMD ने शीतलहर का अलर्ट भी किया जारी

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, डिप्रेशन के प्रभाव की वजह से 3 दिसंबर को तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. जानें 3 दिसंबर को कैसा रहेगा देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तरी तटीय तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 3 दिसंबर को केरल में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं. साथ ही, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.

दिल्ली में चलेगी शीतलहर

3 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. कुछ जगह शीतलहर का प्रभाव नजर आने की बात विभाग की ओर से कही गई है. सुबह में हल्का धुंध नजर आएगा लेकिन दिन में आसमान साफ हो जाएगा.

उत्तर प्रदेश में शीतलहर तेज होने की संभावना

उत्तर प्रदेश में शीतलहर तेज होने की संभावना है. अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है. 3 दिसंबर को कानपुर, आगरा, इटावा के अलावा टुंडला, मुजफ्फरनगर और बाराबंकी में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधान रहने की सलाह दी गई है.

झारखंड में और गिरेगा पारा

मौसम केंद्र रांची के अनुसार, बुधवार से झारखंड के कई जिलों, खासकर रांची, पलामू, सिमडेगा, सिंहभूम, चतरा, हजारीबाग, गुमला, लातेहार, कोडरमा, लोहरदगा और खूंटी में तापमान और गिर सकता है. न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी होने की संभावना है. शहरी क्षेत्रों में तापमान 5 से छह डिग्री और ग्रामीण क्षेत्रों में चार से 5 डिग्री तक पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें : Rain Alert: फिर मंडरा सकते हैं आफत के बादल, इन इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना, तेज हवा की भी चेतावनी

बिहार के इन इलाकों में शीतलहर का अलर्ट

बिहार के सीमांचल में 3 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की बात विभाग की ओर से की गई है. पूर्णिया, किशनगंज के अलावा अररिया और कटिहार में शीतलहर का अलर्ट है.

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

IMD के अनुसार 3 से 5 दिसंबर के बीच पंजाब और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में शीतलहर चल सकती है. 5 से 7 दिसंबर तक उत्तर राजस्थान में भी शीतलहर की स्थिति बन सकती है. 3 से 5 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है. ओडिशा में 3 और 4 दिसंबर को घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >