मौसम: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा यहां होगी बारिश, आया अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) के अलावा सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है बारिश का अलर्ट.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 28 से 29 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा उत्तराखंड में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, 28 से 30 जून तक हिमाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. 28 जून से 2 जुलाई के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 जून से 3 जुलाई तक, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 जून के दौरान बारिश होने का अनुमान है. राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में भी 28 जून से 3 जुलाई तक कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28 जून से 3 जुलाई तक जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 जून से 1 जुलाई तक कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, पूर्वी मध्य प्रदेश में 2 से 3 जुलाई के दौरान, विदर्भ में 28 जून से 3 जुलाई तक जबकि छत्तीसगढ़ में 28 जून से 3 जुलाई के बीच भारी बारिश होने का अनुमान है. छत्तीसगढ़ में इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार 28 जून से 1 जुलाई के बीच अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, 28 जून से 3 जुलाई के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में कब पहुंचेगा मॉनसून? IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

रविवार (28 जून) को दिल्ली में मौसम थोड़ा बादलों से घिरा रह सकता है. दोपहर और शाम के समय गरज-चमक वाले बादल बनने की संभावना है. इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. वहीं सोमवार को दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >