Heavy Rain Alert : 18 से  20 अप्रैल तक होगी भारी बारिश, आंधी-तूफान का भी आया अलर्ट

Heavy Rain Alert : हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बिहार और यूपी में भी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. झारखंड में भी बारिश के आसार हैं.

Heavy Rain Alert : हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली. आंधी और ओलावृष्टि की वजह से पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. मौसम विभाग ने 18 और 19 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और लाहौल-स्पीति जिलों में भारी बारिश और तूफान की संभावना व्यक्त की गई है. विभाग ने कहा कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 अप्रैल को कई स्थानों पर जबकि 21 और 22 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को तराई के क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और वज्रपात की आशंका विभाग ने व्यक्त की है. मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 अप्रैल को पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात और हल्की बारिश हो सकती है.

बिहार में होगी बरिश

मौसम विभाग  ने 17 अप्रैल को बिहार के कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. बिहार के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में 20 अप्रैल तक तेज हवा के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. विभाग के अनुसार, बिहार के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में 20 अप्रैल तक मौसम बदला रहेगा. कई जगहों पर भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

झारखंड में बारिश के  आसार

झारखंड में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. झारखंड में 22 अप्रैल तक मौसम में बदलाव नजर आएगा. इस दौरान झमाझम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान आंधी-तूफान और गरज के साथ वज्रपात भी संभावना व्यक्त की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >