Heavy Rain Alert : 6 जुलाई तक बारिश की चेतावनी, आईएमडी अलर्ट

Heavy Rain Alert : मानसून की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने लोगों और पर्यटकों से अपील की कि वे मौसम से जुड़ी सलाहों का पालन करें और नदियों-झरनों के पास न जाएं. साथ ही, उन्होंने राज्य के सभी एसडीएम को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए.

Heavy Rain Alert : हिमाचल प्रदेश के मंडी का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है जो सुबह का है. वीडियो में नजर आ रहा है कि राज्य में लगातार भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ गया है. जिले में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. वीडियो में नदी काफी डरावना नजर आ रहा है. ऐसा लग रहा है कि जो भी उसके सामने आएगा उसे वह बहा ले जाएगी. आप भी देखें ये वीडियो.

भारी बारिश, कई जगह भूस्खलन,सड़कें अवरुद्ध हुईं, कई इमारतें ढहीं

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को हुई भारी बारिश ने कई जगह तबाही मचा दी. कुछ इमारतें गिर गईं, कई जगह भूस्खलन हुआ और सड़कों पर आवाजाही रुक गई. राज्य आपातकालीन केंद्र के मुताबिक, बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण मंडी में 129 और सिरमौर में 92 सहित कुल 259 सड़कें बंद हो गईं. साथ ही 614 ट्रांसफार्मर और 130 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं. 20 जून को मानसून आने के बाद से अब तक राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने हालात पर नजर बनाए रखी है.

छह जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में होगी बारिश

मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि अगले 24 घंटों में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बाढ़ आने का खतरा है. हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. छह जुलाई तक पहाड़ी राज्य में बारिश का अनुमान जताया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >