महाराष्ट्र: रायगढ़ में पूरा गांव जमींदोज, 5 की मौत, मलबे में 50 दबे, सीएम शिंदे ने मुआवजे की घोषणा की

रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ की 4 टीमों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है. हादसे की खबर जानने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे घटना स्थल के लिए निकल चुके हैं.

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है पहाड़ की मिट्टी गिरने से पूरा गांव चपेट में आ गया है. अबतक 75 लोगों को बचा लिया गया है. जबकि हादसे में अबतक 5 लोगों की मौत हो गयी है और तीन अन्य लोग घायल हो गये हैं. यह जानकारी रायगढ़ पुलिस ने दी है. मलबे में अब भी 100 लोगों के फंसे होने की आशंका जतायी जा रही है. भूस्खलन बुधवार देर रात करीब 11 बजे खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में हुआ.

राहत और बचाव कार्य जारी

मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद हैं. जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ की 4 टीमों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है. हादसे की खबर जानने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे घटना स्थल के लिए निकल चुके हैं.

Also Read: Fadnavis vs Shinde: एकनाथ शिंदे मेरे बॉस, मुख्यमंत्री चेहरे पर देवेंद्र फडणवीस ने कह दी बड़ी बात
Also Read: अहमदाबाद में सड़क हादसे को देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, नौ लोगों की मौत, 13 घायल

सीएम शिंदे ने मुआवजे की घोषणा की

रायगढ़ में हुए भूस्खलन को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे और घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी. सीएम एकनाथ शिंदे घटना स्थल पर पहुंचे. शिंदे ने राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया.

महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत और दादा भुसे घटना स्थल पर पहुंचे

महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत और दादा भुसे रायगढ़ जिले के खालापुर के इरशालवाड़ी पहुंचे जहां देर रात भूस्खलन हुआ था. रायगढ़ पुलिस ने बताया, अब तक हमने 75 लोगों को बचाया है. अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन के 100 से अधिक अधिकारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं. हमें एनडीआरएफ, स्थानीय लोगों और कुछ गैर सरकारी संगठनों से मदद मिल रही है.

गृह मंत्री अमित शाह ने शिंद से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

महाराष्ट्र के रायगढ़ में लैंडस्लाइड से लोगों की मौत पर दुख जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, महाराष्ट्र के रायगढ़ में तेज बारिश से हुए भूस्खलन के संबंध में मैने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी से बात की. एनडीआरएफ की 4 टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव कार्यों में जुटी हैं. लोगों को वहां से निकालना व घायलों को तुरंत उपचार देना हमारी प्राथमिकता है.

रात में जब घरों पर सोये थे गांव के लोग तब पहाड़ की मिट्टी ने लिया चपेट में

बताया जा रहा है कि जब लोग रात में अपने घरों पर सो रहे थे, उस समय लैंडस्लाइड हुआ और पहाड़ की मिट्टी ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया. एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि मिट्टी ने करीब 15 से 20 घरों को अपनी चपेट में लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >