उत्तर प्रदेश का बांदा देश का सबसे गर्म स्थान, 48°C पहुंचा तापमान

Heat Stroke: उत्तर प्रदेश का बांदा शहर भीषण गर्मी से तप रहा है; यहां 48.0°C तापमान दर्ज किया गया. जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है. बांदा भारत का सबसे गर्म स्थान बन गया है.

Heat Stroke: उत्तर भारत बुधवार को भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा. दिल्ली में रिज बेस स्टेशन सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सफदरजंग मौसम केंद्र में 44.5 डिग्री, आयानगर में 45 डिग्री, पालम में 44.9 डिग्री और लोधी रोड में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

अगले तीन दिन लू का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भीषण लू और रात से समय गर्मी की स्थिति को देखते हुए अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज के लिए अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार इस झुलसा देने वाली गर्मी से अभी कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. अस्पतालों में ‘हीट स्ट्रोक’ (लू लगने) के मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है.

राजस्थान में श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान, तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान में श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रही. पिलानी में 45.3 डिग्री, फलोदी और बीकानेर में 44.8 डिग्री, चूरू में 44.5 डिग्री, अलवर और कोटा में 44.2 डिग्री, जैसलमेर में 43.6 डिग्री, बाड़मेर में 43.4 डिग्री और जयपुर में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने और तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने का अनुमान है.

रोहतक का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस

पंजाब और हरियाणा भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे. हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस और पंजाब के बठिंडा में 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। चंडीगढ़ में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है.

हिमाचल प्रदेश में लू जैसी स्थिति

हिमाचल प्रदेश में भी लू जैसी स्थिति बनी रही, जहां मैदानी इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं, शिमला में दिन का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने शिमला और सोलन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 21 से 23 मई के बीच बिजली चमकने का अनुमान है.

उत्तराखंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार

उत्तराखंड में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस रहा. देहरादून में सबसे अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि नई टिहरी में 29.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल में बुधवार सुबह उमस भरा मौसम रहा और मौसम विभाग ने पश्चिमी हिस्सों में गर्म मौसम तथा उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई. कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था.

तेलंगाना में तेजी से बढ़ रहा तापमान

तेलंगाना में भी तापमान तेजी से बढ़ा और जगतियाल जिले के ऐलापुर में 45.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि नलगोंडा और निर्मल जिलों में 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने का पूर्वानुमान जताया है.

ये भी पढ़ें: अगले 72 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश, 70 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >