Haryana Fire: सोनीपत रबर फैक्ट्री में भीषण आग, बॉयलर फटने से 40 से अधिक लोग झुलसे

Haryana Fire: हरियाणा के सोनीपत में एक रबर बेल्ट बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई. जिससे 40 से अधिक मजदूरों के झुलसने की खबर है.

Haryana Fire: हरियाणा के सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को रबर बेल्ट बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई. बताया जा रहा है फैक्ट्री के बॉयलर फटने के बाद भीषण आग लग गई. अचानक आग की पलट उठने से फैक्ट्री में काम कर रहे करीब 40 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

आग बुझाने का काम जारी

फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा गया. घटना स्थल पर अग्निशमन विभाग के कर्मी और पुलिस अधिकारी हैं. लगातार आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.

हरियाणा के मेवात में दो घरों में लगी आग

हरियाणा के मेवात में भी भीषण आग की खबर है. दो घरों में आग लगने से लाखों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया. इस घटना में कथित तौर पर तीन पालतू जानवरों की भी मौत हो गई.

हरियाणा बल्लबगढ़ के मोहन रोड पर एक कंपनी के गोदाम में भी लगी थी आग

हरियाणा के बल्लबगढ़ के मोहन रोड पर एक कंपनी के गोदाम में 27 मई को सुबह भीषण आग लग गई थी. बाद में आग पर काबू पा लिया गया. किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है.

दिल्ली के पश्चिम विहार में आंख के अस्पताल में लगी आग पर काबू पाया गया

पश्चिम दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में आंखों के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को आग लग गयी. उन्होंने बताया कि लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 11.35 बजे घटना के संबंध में फोन पर जानकारी मिली. यह आग ‘आई मंत्रा हॉस्पिटल’ की दूसरी मंजिल पर लगी थी. अधिकारी ने कहा कि दमकल की छह गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया और दोपहर 12.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और संबंधित जगह को ठंडा करने की प्रक्रिया जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >