Haryana Politics : टूटा राहुल गांधी का सपना, हरियाणा में नहीं बनी बात, 'आप' जारी करेगी 90 सीटों पर उम्मीदवार

Haryana Politics : हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर ऐसा लग रहा है कि बात नहीं बन पाई है. सांसद संजय सिंह के बाद हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने भी इसके संकेत दिए हैं.

Haryana Politics : हरियाणा में क्या आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन खटाई में पड़ चुकी है? ऐसे कयास इसलिए लगा जा रहे हैं क्योंकि पार्टी सांसद संजय सिंह की ओर से कहा गया है कि ‘आप’ सभी 90 सीट पर उम्मीदवार उतारेगी. उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी जाएगी. ऐसे ही कुछ संकेत हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने भी दिए हैं.

शाम तक ‘आप’ जारी कर सकती है उम्मीदवारों की सूची

सुशील गुप्ता ने सोमवार को कहा कि यदि कांग्रेस 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उसके साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में विफल रहती है तो पार्टी आज शाम तक सभी 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी. गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में आप का हर कार्यकर्ता सभी 90 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है. चुनाव के लिए गठबंधन के संबंध में ‘आप’ को कांग्रेस के जवाब के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम शाम तक 90 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे.

‘आप’ मांग रही है 10 सीट

‘आप’ सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पार्टी जितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है उनकी संख्या को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बातचीत अटकी हुई है. पार्टी 10 सीटों की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस पांच सीटों की पेशकश कर रही है. गुप्ता ने कहा कि ‘आप’ कांग्रेस के जवाब का इंतजार कर रही है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है.

Read Also : Haryana Election 2024: कांग्रेस की बैठक में हंगामा, बीच में उठकर चले गए भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राहुल गांधी ने मांगी थी पार्टी नेताओं से राय

राहुल गांधी ने पिछले दिनों आप के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेताओं से राय मांगी थी. कुछ नेता इसके समर्थन में आते दिखाई दिए जबकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट ने इससे साफ इनकार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >