Mahendragarh School Bus Accident: हरियाणा स्कूल बस हादसे में बड़ी कार्रवाई, सहायक सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित

Mahendragarh School Bus Accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में गुरुवार को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से 6 छात्रों की मौत हो गई है और करीब 20 घायल हो गये. हरियाणा सरकार ने हाई लेवल जांच का आदेश दे दिया है. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है.

महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे में बड़ी कार्रवाई, सहायक सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित

महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसा मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. नारनौल में आरटीए सहायक सचिव प्रदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

स्कूल बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

Mahendragarh School Bus Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है. मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने बच्चों को खोया है. इसके साथ ही मैं सभी घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है.

शाह ने भी जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक सड़क हादसे में छह छात्रों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया और कहा कि स्थानीय प्रशासन घायलों को हरसंभव सहायता पहुंचा रहा है. शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस का दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के साथ है. ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. स्थानीय प्रशासन द्वारा घायल बच्चों को सहायता पहुंचाई जा रही है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

बस दुर्घटना की हाई लेवल जांच, स्कूल के खिलाफ होगी कार्रवाई

महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे पर हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा, एक उच्च स्तरीय समिति घटना की जांच करेगी. स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. मंत्री ने बताया, मार्च में अधूरे कागजात के कारण इस स्कूल बस पर 15000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था. इस मामले में स्कूल की लापरवाही स्पष्ट है. उन्होंने कहा, हादसे की गंभीरता को देखते हुए, मैंने राज्य में सभी स्कूली वाहनों का फिटनेस टेस्ट कराने का आदेश दिया है.

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने हादसे पर जताया शोक

हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा, जानकारी के मुताबिक छह बच्चों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं. यह पूरी तरह से ड्राइवर की लापरवाही है, जो नशे में था. मुझे समझ नहीं आ रहा कि वे कहां जा रहे थे क्योंकि आज ईद की छुट्टी है.

नशे में था बस ड्राइवर

पीटीआई की खबर के अनुसार बस चालक नशे में था. बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर लापरवाही के साथ गाड़ी चला रहा था. पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Also Read: BRS नेता के कविता की मुश्किलें बढ़ी, अब CBI ने किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >