Haryana Election 2024: हरियाणा बीजेपी में नहीं थम रहा इस्तीफे का दौर, पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने पार्टी छोड़ी

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी में असंतोष का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. नेता लगातार इस्तीफा दे रहे हैं.

Haryana Election 2024: भारतीय जनता पार्टी में असंतोष बढ़ता ही जा रहा है. शनिवार को पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश कार्यकारिणी से त्याग पत्र दे दिया. उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी पत्र के माध्यम से दी.

गुरुग्राम के भाजपा नेता जीएल शर्मा ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ी

गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता जीएल शर्मा ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया. सूत्रों ने बताया कि शर्मा कांग्रेस में शामिल होंगे. इससे पहले टिकट के दावेदार भाजपा नेता नवीन गोयल ने भी अपने समर्थकों के साथ इस्तीफा दे दिया था. भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने गुरुवार को पार्टी छोड़ दी थी और उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की. गोयल के साथ 100 से अधिक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी छोड़ दी थी.

67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद से ही हरियाणा बीजेपी में बवाल शुरू

हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए, राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के एक दिन बाद गुरुवार को पार्टी को बगावत का सामना करना पड़ा और टिकट नहीं मिलने पर मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और विधायक लक्ष्मण दास नापा ने पार्टी छोड़ दी. वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. नापा ने टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ दी, वहीं पूर्व मंत्री कर्ण देव काम्बोज ने भी पार्टी द्वारा उनकी उम्मीदवारी को नजरअंदाज किए जाने के बाद प्रदेश भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया.

सावित्री जिंदल ने भी पार्टी छोड़ी, निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला

भाजपा के लिए बगावत का संकट उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के कुछ समय बाद ही शुरू हो गया था, क्योंकि इससे कई लोग नाराज हो गए थे. पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि वह निर्दलीय के रूप में ही सही, हिसार से चुनाव लड़ेंगी. सावित्री जिंदल मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं. उनके बेटे एवं उद्योगपति नवीन जिंदल भी भाजपा में शामिल हो गए थे. अबतक सैकड़ों नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >