Haryana Elections: हरियाणा में 61.32 प्रतिशत मतदान, सबसे ज्यादा मेवात में वोटिंग

Haryana Elections: हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए मतदान शनिवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया. आयोग के अनुसार कुल 61.32 प्रतिशत मतदान हुए हैं. यहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी की कोशिश में हैं.

Haryana Elections: मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हो रही है. उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे प्रारंभ हुई और शाम छह बजे समाप्त हो गया. मतगणना आठ अक्टूबर को होगी. इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के अनिल विज और ओपी धनखड़, कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विनेश फोगाट, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अभय सिंह चौटाला और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दुष्यंत चौटाला शामिल हैं.

हरियाणा में अबतक कुल 61.32 प्रतिशत मतदान

अंबाला – 63.35 प्रतिशत
करनाल – 60.42 प्रतिशत
कुरुक्षेत्र – 65.55 प्रतिशत
कैथल – 62.53 प्रतिशत
गुड़गांव – 49.97 प्रतिशत
चरखी दादरी – 58.10 प्रतिशत
जींद – 66.02 प्रतिशत
झज्जर – 60.52 प्रतिशत
पंचकुला – 54.71 प्रतिशत
पलवल – 67.69 प्रतिशत
पानीपत – 60.52 प्रतिशत
फतेहाबाद – 67.05 प्रतिशत
फरीदाबाद – 51.90 प्रतिशत
भिवानी – 63.06 प्रतिशत
महेंद्रगढ़ – 65.76 प्रतिशत
मेवात – 68.28 प्रतिशत
यमुनानगर – 67.93 प्रतिशत
रेवाड़ी – 62.85 प्रतिशत
रोहतक – 61.59 प्रतिशत
सिरसा – 65.37 प्रतिशत
सोनीपत – 56.69 प्रतिशत
हिसार – 65.70 प्रतिशत

3 बजे तक कहां कितना मतदान

अंबाला – 49.39 प्रतिशत
करनाल – 49.17 प्रतिशत
कुरुक्षेत्र – 52.13 प्रतिशत
कैथल – 50.58 प्रतिशत
गुड़गांव – 38.61 प्रतिशत
चरखी दादरी – 47.08 प्रतिशत
जींद – 53.94 प्रतिशत
झज्जर – 49.68 प्रतिशत
पंचकुला – 42.60 प्रतिशत
पलवल – 56.02 प्रतिशत
पानीपत – 49.40 प्रतिशत
फतेहाबाद – 52.46 प्रतिशत
फरीदाबाद – 41.74 प्रतिशत
भिवानी – 50.31 प्रतिशत
महेंद्रगढ़ – 52.67 प्रतिशत
मेवात – 56.59 प्रतिशत
यमुनानगर – 56.79 प्रतिशत
रेवाड़ी – 50.22 प्रतिशत
रोहतक – 50.62 प्रतिशत
सिरसा – 48.78 प्रतिशत
सोनीपत – 45.86 प्रतिशत
हिसार – 51.25 प्रतिशत

दोपहर एक बजे तक हरियाणा में 36 प्रतिशत चुनाव

दोपहर एक बजे तक अंबाला में 39.47, भिवानी में 38.27, चरखी दादरी में 29.62, फरीदाबाद में 31.71, फतेहाबाद में 40, हिसार में 38.34, झज्जर में 36.93, जींद में 41.93, कैथल में 38.18, करनाल में 39.74, कुरूक्षेत्र में 41.05, महेंद्रगढ़ में 38.20, मेवात (नूंह) में 42.64, पलवल 41.85, पानीपत 38.24, रेवाडी 35.10, रोहतक 36.19, सिरसा 34.78, सोनीपत 33.64 और यमुनानगर में 42.08 प्रतिशत मतदान हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >