राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश को तीसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर बधाई दी. यह पहली बार है जब किसी मनोनीत सदस्य को उपसभापति चुना गया है.

राज्यसभा के मनोनीत सांसद हरिवंश निर्विरोध सदन के उपसभापति चुने गए. राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य हरिवंश को शुक्रवार (17 अप्रैल) को राज्यसभा का उपसभापति चुना गया. पत्रकारिता से राजनीति में आए हरिवंश का यह उप सभापति के पद पर तीसरा कार्यकाल है. उनका पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो गया था, जिसके बाद यह पद खाली था. फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया. हरिवंश ने 10 अप्रैल को सदस्य के रूप में शपथ ली और 17 को वे उपसभापति बन गए हैं.

केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता जेपी नड्डा ने हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति निर्वाचित किए जाने के लिए पहला प्रस्ताव पेश किया, जिसका समर्थन एस फांग्नोन कोन्यक ने किया. प्रधानमंत्री मोदी और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने हरिवंश को उपसभापति के पद पर उनके निर्वाचन पर बधाई दी.

यह भी पढ़ें : संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड 3 में क्या है, जिसके तहत राष्ट्रपति ने हरिवंश को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया?

पीएम मोदी ने की हरिवंश की तारीफ

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि लगातार तीसरी बार इस पद पर चुना जाना इस बात का सबूत है कि सदन को उन पर पूरा भरोसा है. मोदी ने कहा कि हरिवंश ने अपने अनुभव और संतुलित नेतृत्व से सदन की कार्यवाही को बेहतर बनाया है और सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश की है. उन्होंने यह भी कहा कि हरिवंश सिर्फ सदन चलाते ही नहीं, बल्कि अपने अनुभव से उसे और मजबूत बनाते हैं. पीएम ने भरोसा जताया कि उनका नया कार्यकाल भी उसी संतुलन, समर्पण और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि हम सभी के प्रयास से सदन की गरिमा और भी ऊंचाई तक पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें : हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नामित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >