गुजरात चुनाव 2022: ‘हार्दिक पटेल जीतेंगे विरमगाम विधानसभा से’, जानें किसने किया ये दावा

Gujarat Election 2022 : पाटीदार आरक्षण आंदोलन से उभरे युवा नेता हार्दिक पटेल को वीरमगाम सीट से भाजपा ने मैदान में उतारा है. हार्दिक पटेल की पत्नी किंजलबेन पटेल ने कहा कि यह कांटे की टक्कर नहीं है, हर कोई हार्दिक के साथ है.

Gujarat Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 14 मध्य और उत्तरी जिलों की 93 सीट पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इन 93 सीट में एक सीट ऐसी है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. जी हां…हम बात कर रहे हैं विरमगाम विधानसभा की, जहां से हार्दिक पटेल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है जो कुछ दिन पहले ही कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं.

इस बीच वोटिंग से पहले हार्दिक पटेल की पत्नी का रिएक्शन आया है. वीरमगाम से भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल की पत्नी किंजलबेन पटेल ने कहा कि यह कांटे की टक्कर नहीं है, हर कोई हार्दिक के साथ है. हम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. हार्दिक को चुनौतियां पसंद हैं और वह इस चुनौती से भी पार पा लेंगे. वह निश्चित रूप से जीतेंगे. आपको बता दें कि अपने चुनाव प्रचार में हार्दिक पटेल कह चुके हैं कि गुजरात विधानसभा का यह चुनाव सामान्य नहीं है, इस चुनाव से गुजरात के 25 साल भविष्य तय होगा.


सभी गुजराती बीजेपी को वोट दें

वीरमगाम से भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने कहा है कि मैं सभी से मतदान करने की अपील करता हूं. बीजेपी ने कानून व्यवस्था बनाए रखी है और गुजरात के विकास के लिए काम किया है. मैं चाहता हूं कि सभी गुजराती बीजेपी को वोट दें. हमें मतदान करने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि चुनाव लोकतंत्र की सुंदरता है.


2012 विधानसभा चुनाव के बाद यहां कांग्रेस का कब्जा

उल्लेखनीय है कि पाटीदार आरक्षण आंदोलन से उभरे युवा नेता हार्दिक पटेल को वीरमगाम सीट से भाजपा ने मैदान में उतारा है. इस सीट से चुनाव जीतना हार्दिक पटेल के लिए जरूरी है. इस सीट के इतिहास पर नजर डालें तो यहां बारी -बारी से जनता कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा को मौका देती रही है. हालांकि 2012 विधानसभा चुनाव के बाद यहां कांग्रेस का कब्जा है. जानकारों के अनुसार हार्दिक पटेल को इस सीट पर जीतकर दिखाना होगा जिससे उनका भावी सियासी कद भी ऊंचा हो जाएगा.

Also Read: Gujarat Election: हार्दिक पटेल बोले- राहुल गांधी के पास गुजरात का कोई विजन नहीं, यात्रा में हैं व्यस्त
जानें वीरमगाम सीट पर किस समुदाय के कितने मतदाता

*ठाकोर समुदाय के 55000(लगभग)

*पाटीदार समुदाय के 50000(लगभग)

*दलित समुदाय के 25000(लगभग)

*कोली पटेल समुदाय के 20000(लगभग)

*मुस्लिम समुदाय के 19000(लगभग)

*अन्य समुदाय के 10000(लगभग)

वीरमगाम सीट पर कुल-265000(लगभग)

वीरमगाम सीट से हार्दिक को भाजपा ने क्यों उतारा

पिछले विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो इस चुनाव में पटेल आंदोलन की वजह से अच्छी खासी सीटों का नुकसान भाजपा को हुआ था. यही नहीं पिछले चुनाव में हार्दिक पटेल कांग्रेस के साथ थे और चुनाव प्रचार कर रहे थे. भाजपा ने इस बार हार्दिक को पटेलों के गढ़ से टिकट दिया है. अब देखना होगा कि हार्दिक पटेल पर पटेल समुदाय कितना भरोसा करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >