पीएम मोदी की अपील का दिख रहा है असर, सोशल मीडिया डीपी पर तिरंगे की तस्वीर लगाने लगे लोग

1 / 1
पीएम मोदी की अपील का दिख रहा है असर, सोशल मीडिया डीपी पर तिरंगे की तस्वीर लगाने लगे लोग
फुल स्क्रीन में देखें

पीएम मोदी की अपील का दिख रहा है असर, सोशल मीडिया डीपी पर तिरंगे की तस्वीर लगाने लगे लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड करें. उनके आग्रह के बाद लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी बदल रहे हैं. जानें क्या है पीएम मोदी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में तिरंगे की तस्वीर लगाने का आग्रह किया. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी में भी राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर लगाई है.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन में हिस्सा लेने का आह्वान किया था. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘हर घर तिरंगा आंदोलन की भावना के साथ आइए हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी को बदलें और इस अनूठे प्रयास को समर्थन दें जो हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के बंधन को गहरा करेगा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड करें. उनके आग्रह के बाद लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी बदलते नजर आ रहे हैं. हर सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पीएम की अपील का असर नजर आ रहा है.

इधर संस्कृति मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत डाकघरों में बिक्री के लिए लगभग 2.5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज भेजे गए हैं. जनभागीदारी बढ़ने के साथ यह अभियान ‘‘जन आंदोलन’’ बन गया है. केंद्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस अभियान को लेकर अभी देश में काफी उत्साह है, जिसे पिछले साल पहली बार शुरू होने पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी.

केंद्रीय संस्कृति सचिव ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में बड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ ‘प्रभात फेरी’ और ‘तिरंगा यात्राएं’ आयोजित की जाएंगी. इस साल अब तक, संस्कृति मंत्रालय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित ‘‘2,000 से अधिक कार्यक्रम’’ आयोजित किए हैं.

केंद्रीय संस्कृति सचिव ने कहा कि भारत में लगभग 26 करोड़ परिवार हैं और उनमें से लगभग सभी ने अपने परिसर में झंडा फहराया, जो देश के प्रति सम्मान और प्रेम का प्रतिबिंब है. पिछले साल, भारतीय ध्वज के साथ लगभग छह करोड़ सेल्फी ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर अपलोड की गईं थीं. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस बार यह आंकड़ा बढ़ेगा. सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13-15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान मना रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >