Happy Women's Day: लाखों महिलाओं को प्रेरणा दे रही हैं चारू सिन्हा, 4 CRPF सेक्टर की IG बनने वाली पहली अधिकारी

Happy Women's Day: हैदराबाद ट्रांसफर से पहले चारू सिन्हा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थीं. सितंबर 2020 में यहां उनकी पोस्टिंग हुई थी. चारू सिन्हा श्रीनगर सेक्टर सीआरपीएफ आईजी के रूप में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी भी थीं.

Happy Women’s Day: जांबाज महिला आईपीएस अधिकारी चारू सिन्हा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के चार क्षेत्रों की महानिरीक्षक (आईजी) बन गई हैं. यह मुकाम हासिल करन वाली चारू पहली महिला अधिकारी बन गई हैं. जम्मू कश्मीर से स्थानांतरण होने के बाद उन्हें हैदराबाद में अर्धसैनिक बल के दक्षिणी क्षेत्र में अपने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के चार क्षेत्रों का महानिरीक्षक बनाया गया है.

इस मुकाम को हासिल करन वाली पहली महिला अधिकारी: हैदराबाद ट्रांसफर से पहले चारू सिन्हा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थीं. सितंबर 2020 में यहां उनकी पोस्टिंग हुई थी. चारू सिन्हा श्रीनगर सेक्टर सीआरपीएफ आईजी के रूप में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी भी थीं. करीब ढाई साल सेवा देने के बाद उनका तबादला हैदराबाद किया गया है. यहां भी उन्हें आईजी का पद मिला है. उन्हें अर्धसैनिक बल के दक्षिणी क्षेत्र में अपने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के चार क्षेत्रों का महानिरीक्षक बनाया गया है.

जांबाज महिला आईपीएस अधिकारी हैं चारू सिन्हा: आईजी चारुलता सिन्हा की गिनती एक तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी के रूप में होती है. अपने जम्मू कश्मीर पोस्टिंग के दौरान उन्होंने आतंकियों के कई अभियानों को बेकार कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि दो सालों में उन्होंने करीब 69 उग्रवाद विरोधी अभियानों में बल का नेतृत्व किया. इन अभियानों में उन्होंने कम से कम 21 आतंकवादियों को ढेर किया है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के बडगाम, श्रीनगर और गांदरबल जिलों में लगभग 22000 सीआरपीएफ कर्मियों की 22 बटालियनों की कमान संभाली.

Also Read: PM Kisan Yojana: अटक गया है 13वीं किस्त का पैसा, घबराएं नहीं- इन नंबरों पर करें कॉल, खाते में आ जाएगी रकम

1996 बैच की आईपीएसअधिकारी हैं चारू: चारू सिन्हा 1996 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी है. अपने सेवा में उन्होंने बिहार क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियानों में भी शामिल थीं. उन्होंने 2022 में कोविड-19 महामारी के बाद दो साल में पहली बार आयोजित अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख की थी. उनकी गिनती देश के तेज-तर्रार अधिकारियों में होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >