Holi Namaaz Row: ‘हमारे मुख्यमंत्री तीस मार खां’, होली-नमाज विवाद पर अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना

Holi Namaaz Row: उत्तर प्रदेश में होली से पहले सभी मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया जा रहा है. यह फैसला सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है. हालांकि इसपर विवाद भी गहरा गया है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले में सीएम योगी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने योगी को ‘तीस मार खां’ बोल दिया है.

Holi Namaaz Row: अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयानों पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘तीस मार खां कहा. उन्होंने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री तीस मार खां हैं. मैं तीस मार खां इसलिए कह रहा हूं क्योंकि उन्हें 30 का आंकड़ा बहुत पसंद है. कितने मरे, 30, कितना कारोबार हुआ, 30 करोड़. इस तरह का ‘तीस मार खां’ वाला हिसाब हमारे मुख्यमंत्री के अलावा कोई नहीं दे सकता.” पूर्व मुख्यमंत्री हाल ही में महाकुंभ के दौरान भगदड़ में 30 लोगों की मौत और आयोजन से हुई कमाई का जिक्र कर रहे थे. मुख्यमंत्री योगी ने हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान दावा किया था कि प्रयागराज में एक नाविक ने महाकुंभ के दौरान 30 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है.

कुंभ में बाइक चलाकर लाखों रुपये की कमाई वाले बयान पर भी अखिलेश ने बोला हमला

पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें प्रयागराज में लाखों छात्रों ने कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को मोटरसाइकिल पर बैठाकर पैसे कमाए. यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्होंने इलाहाबाद में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं को रोजगार मुहैया कराया. कोई मुझे बताए कि सरकार ने कब फैसला किया कि निजी वाहनों का इस्तेमाल व्यावसायिक वाहनों के रूप में किया जा सकता है? और इसका मतलब है कि युवाओं को अब 144 साल बाद रोजगार मिलेगा.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : स्टालिन सरकार ने बजट से रुपये का सिंबल ‘₹’ हटाया, तमिलनाडु में गहराया भाषा विवाद

अखिलेश ने बीजेपी पर नफरत और दुष्प्रचार फैलाने का लगाया आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर खासकर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर नफरत और दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “मैं सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि बीजेपी सरकार मुस्लिम समुदाय के प्रति नफरत फैला रहे हैं. आने वाले समय में वे पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) परिवार के प्रति नफरत फैलाएंगे. यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में लौटेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >