कोरोना की तरह ही फैलता है H3N2 वायरस, कई राज्यों में बढ़ी संक्रमितों की संख्या, बचाव के लिए यह उपाय जरूरी

दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में H3N2 Virus का प्रकोप देखने को मिल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस को लेकर गाइडलाइन भी जारी की है. साथ ही केंद्र ने राज्यों को पत्र लिखकर अलर्ट किया है. मंत्रालय वायरस को लेकर लोगों से भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाने की सलाह दे रहा है.

H3N2 Virus Update: कोरोना महामारी का संकट अभी टला भी नहीं कि H3N2 के रूप में एक और बड़ी आफत की देश में दस्तक हो गई. देखते ही देखते भारत के कई राज्यों में इसका संक्रमण फैल गया. हर दिन H3N2 वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों के स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गये हैं. हिमाचल प्रदेश में भी H3N2 अपने पांव पसार चुका है. H3N2 Virus को लेकर हमीरपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जरूरी सलाह जारी की है.

H3N2 Virus को लेकर जरूरी सलाह: हिमाचल प्रदेश स्थित हमीरपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने H3N2 वायरस को लेकर लोगों को मास्क पहनने और एक-दूसरे से डिस्टेंस बनाने की सलाह दी है. सीएमओ आर के अग्निहोत्री ने एक कार्यशाला में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों (बीएमओ), चिकित्सा अधिकारियों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में एच3एन2 फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. उन्होंने सभी बीएमओ और चिकित्सकों को अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड-19 की जांच में तेजी लाने और फ्लू के सभी मामलों पर नजर रखने के निर्देश दिए.

कई राज्यों में H3N2 का आतंक: दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में H3N2 Virus का प्रकोप देखने को मिल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस को लेकर गाइडलाइन भी जारी की है. साथ ही केंद्र ने राज्यों को पत्र लिखकर अलर्ट किया है.
मंत्रालय वायरस को लेकर लोगों से भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाने की सलाह दे रहा है. अस्पतालों में बेड और अन्य सुविधाओं को तैयार रखा गया है. महाराष्ट्र सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने को कहा है.  

क्या है H3N2 वायरस: दरअसल एच3एन2 (H3N2) एक इन्फ्लूएंजा वायरस है, जो आमतौर पर सूअरों से मनुष्यों में फैलता है. जानकारों का कहना है कि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है. इसके लक्षण मौसमी फ्लू वायरस की तरह ही होते हैं. सबसे बड़ी बात की यह कोरोना की तरह ही संक्रामक भी है.

Also Read: लंदन में सिर्फ देश के लोकतंत्र पर उठाया था सवाल, राहुल गांधी ने दी सफाई, पूछा- मैं एंटी नेशनल कैसे?

बचाव के उपाय: H3N2 से बचने के लिए थोड़ी स सावधानी बरतना सबसे जरूरी और कारगर तरीका है. इससे बचने के लिए लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए, एक-दूसरे से उचित दूरी बनाए रखनी चाहिए, मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए और हाथों को साफ रखना चाहिए.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >