गुरुग्राम मुठभेड़: दीपक नंदन गैंग के 4 शूटर ढेर, SGT यूनिवर्सिटी के फाउंडर के बेटे को बनाने आए थे निशाना

Gurugram Encounter: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सुशांत लोक इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई है. इस क्रॉस-फायरिंग में विदेश से संचालित होने वाले कुख्यात दीपक नंदन गैंग के चार शूटर मारे गए हैं. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है.

Gurugram Encounter: पुलिस के अनुसार, ये बदमाश फिरौती की मांग को लेकर SGT यूनिवर्सिटी के फाउंडर के बेटे के घर पर फायरिंग करने आए थे. इस पूरी कार्रवाई में पुलिस के तीन जवान भी घायल हुए हैं.

कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची थी क्राइम ब्रांच

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा स्कॉर्पियो कार में कुछ हथियारबंद संदिग्ध सवार हैं. जब क्राइम ब्रांच की टीमें सुशांत लोक पहुंचीं, तो बदमाशों ने व्यवसायी के घर पर हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.


आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली

क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर संदिग्धों को सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर ही सीधा हमला बोल दिया. आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में पांचों हमलावरों को गोली लग गई. उन्हें तुरंत नजदीकी सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांचवें का इलाज जारी है. घायल पुलिसकर्मियों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टर नजर रख रहे हैं.

जांच में जुटी FSL की टीम

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (अपराध) हितेश यादव और डीसीपी (पूर्व) संदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया गया है. फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) और तकनीकी टीमें मौके से साक्ष्य और सबूत जुटाने में लगी हैं.


ये भी पढ़ें: अयातुल्ला खामेनेई सुपुर्द-ए-खाक: अंतिम संस्कार में शामिल हुए 43 मिलियन से अधिक लोग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >