Gujarat: योग के बाद सूर्य नमस्कार कर लोगों ने बना दिया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, पीएम मोदी हुए खुश

Gujarat: योग के बाद सूर्य नमस्कार कर लोगों ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. इसपर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि गुजरात ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ 2024 का स्वागत किया.

आज से नये साल का आगाज हो चुका है. इस बीच गुजरात ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने का काम किया है. दरअसल, गुजरात के मोढेरा सूर्य मंदिर में सुबह सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष संघवी भी शिरकत करने पहुंचे.

इस कार्यक्रम को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि गुजरात ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ 2024 का स्वागत किया… 108 स्थानों पर एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा सूर्य नमस्कार करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया..

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि जैसा कि हम सभी जानते हैं, संख्या 108 हमारी संस्कृति में एक विशेष महत्व रखती है. आयोजन स्थल प्रतिष्ठित मोढेरा सूर्य मंदिर था, जहां कई लोग शामिल हुए..

खबरों की मानें तो 4,000 से अधिक लोगों ने सूर्य नमस्कार में भाग लिया. सबसे दिलचस्प बात ये है कि नए साल के सूर्योदय के साथ ही गुजरात ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है.

Also Read: International Yoga Day 2023: सूर्य नमस्कार करने के हैं कई फायदे, डायबिटीज तक में लाभदायक, देखें वीडियो

कार्यक्रम मोढेरा में स्थित सूर्य मंदिर में सोमवार सुबह हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग शिरकत करने पहुंचे. इस मौके पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निरीक्षक स्वप्निल डांगरीकर भी पहुंचे. खुशी का माहौल तब और ज्यादा हो गया जब स्वप्निल डांगरीकर ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि गुजरात ने अपने नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब में दर्ज करा लिया है.

इस मौके पर स्वप्निल डांगरीकर ने कहा कि मैं यहां रिकॉर्ड को सत्यापित करने के लिए पहुंचा था. लोग सूर्य नमस्कार करने में व्यस्त थे. इससे पहले किसी ने भी इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश नहीं की. गुजरात ने सफलतापूर्वक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है.

गुजरात के नाम दर्ज नए रिकॉर्ड पर गृह मंत्री हर्ष संघवी ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि नये साल के पहले दिन, गुजरात ने सबसे अधिक लोगों द्वारा सूर्य नमस्कार करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >