Gujarat Result 2022: मोदी के गुजरात मॉडल के साथ इन फैक्टर्स ने भी ‘कमल’ के लिए किया कमाल

Gujarat Election Results 2022: भाजपा की इतनी बड़ी जीत से हर कोई हैरान है. नरेंद्र मोदी जब मुख्यमंत्री थे, तब भी भाजपा इतनी बड़ी जीत हासिल नहीं कर पायी थी. राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में ऐसे कुछ फैक्टर्स हैं, जिनके दम पर गुजरात में भाजपा के कमल ने कमाल किया है.

Gujarat Result 2022 Highlights: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) में भाजपा (BJP) ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है. अब तक के रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी 158 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. भाजपा की इतनी बड़ी जीत से हर कोई हैरान है. खास बात यह है कि नरेंद्र मोदी जब मुख्यमंत्री थे, तब भी भाजपा इतनी बड़ी जीत हासिल नहीं कर पायी थी. मोदी के प��ली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद साल 2002 में चुनाव हुए, जिसमें बीजेपी ने 127 सीटों पर जीत दर्ज की. यह अब तक पार्टी की सबसे बड़ी जीत थी. राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में ऐसे कुछ फैक्टर्स हैं, जिनके दम पर गुजरात में भाजपा के कमल ने कमाल किया है.

मोदी का गुजरात विकास मॉडल

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पीछे गुजरात मॉडल ने अहम बड़ी भूमिका निभायी. मोदी की अगुवाई में भाजपा ने 2014 का लोकसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा और बड़ी जीत दर्ज की. पीएम मोदी के लिए गुजरात हमेशा से खास रहा है. यहां किये गए विकास कार्यों के दम पर उन्हें सालों तक जीत मिलती रही. वहीं, नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी राज्य के विकास पर अपना फोकस बनाये रखा. और इसका लाभ वर्तमान विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलता दिख रहा है.

Also Read: Gujarat Election Result: गुजरात में प्रचंड जीत की ओर BJP, हिमाचल में नहीं बदला ट्रेंड, जानें ताजा हाल
अहमद पटेल की कमी कांग्रेस को खली

अहमद पटेल के न होने से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है. सोनिया गांधी के सबसे करीबी नेताओं में गिने जानेवाले और कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल अहमद पटेल का निधन कोरोना काल में हो गया था. गुजरात से आनेवाले अहमद पटेल के नहीं रहने से कांग्रेस को गुजरात में नुकसान हुआ है. अहमद पटेल गुजरात यूनिट और कांग्रेस आलाकमान के बीच एक पुल की तरह काम करते थे, ऐसे में उनके स्तर के नेता की कमी पार्टी ने इन चुनावों में महसूस की.

मोदी के बाद गुजरात भाजपा में उभरे नये चेहरे

नरेंद्र मोदी साल 2014 में जब प्रधानमंत्री बने, तो सवाल उठने लगे कि गुजरात में भाजपा का क्या होगा. राज्य की सियासत में मोदी के बिना बीजेपी पहले की तरह अपना रुतबा कायम रख पाएगी? यहां तक कि कुछ सालों में कई मुख्यमंत्री बदलने से ऐसे कयास लगाये जाने लगे थे कि पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं है. पटेल आंदोलन की वजह से भी भाजपा की स्थिति डांवाडोल होने लगी थी. लेकिन नरेंद्र मोदी के बाद दूसरी पंक्ति के नेताओं ने पार्टी को मजबूती दी. इनमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष सांघवी, अल्पेश ठाकोर, हार्दिक पटेल समेत कई नाम शामिल हैं. इनके दम पर 27 सालों के बाद भी पार्टी इतिहास रचने के करीब पहुंच गई है. हालांकि, देश में बीजेपी के सर्वोच्च नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चार्म और बढ़ा है. और चुनाव प्रचार के दौरान उनके रोड शो, रैलियों में उमड़ी भीड़ ने इस बात की तसदीक भी की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >