Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में बीजेपी की ताबड़तोड़ रैली, 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी गुजरात में कुल मिलाकर आज 4 रैलियां करने वाले हैं. आज दोपहर 1 बजे के करीब पीएम मोदी गुजरात के मेहराणा में रैली करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 3 बजे पीएम मोदी दाहोद में जनसभा करेंगे. वहीं, शाम साढ़े 5 बजे वडोदरा में भी पीएम मोदी लोगों को संबोधित करेंगे.

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव की घड़िया जैसे-जैसे पास आती जा रही है राजनीतिक दलों की हलचल तेज होती जा रही है. राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. इसी कड़ी आज पीएम मोदी गुजरात में तीन रैलियां कर रहे हैं. पीएम मोदी आज मेहसाणा, दाहोद और वडोदरा में जनसभाएं करेंगे. पीएम मोदी के अलावा कई और दिग्गज नेता भी गुजरात चुनाव को लेकर प्रचार करेंगे.

पीएम मोदी करेंगे 4 जनसभाएं: पीएम मोदी गुजरात में कुल मिलाकर आज 4 रैलियां करने वाले हैं. आज दोपहर 1 बजे के करीब पीएम मोदी गुजरात के मेहराणा में रैली करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 3 बजे पीएम मोदी दाहोद में जनसभा करेंगे. वहीं, शाम साढ़े 5 बजे वडोदरा में भी पीएम मोदी लोगों को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम साढ़े 7 बजे पीएम मोदी वडोदरा में जनसभा को संबोधित करेंगे.

बीजेपी का आज गुजरात में जोरदार प्रचार अभियान: पीएम मोदी आज गुजरात के मेहसाणा, दाहोद, वडोदरा में चुनावी सभा करेंगे. इसके अलावा वो आज गुजरात के भावनगर में भी जनसभा करेंगे. पीएम मोदी के साथ-साथ बीजेपी के दूसरे स्टार प्रचारक भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गुजरात की जमीं पर जमकर प्रचार करेंगे.

Also Read: Morbi Bridge Collapse: ‘पुल को नहीं खोला जाना चाहिए था’, Civic Body ने गुजरात त्रासदी को स्वीकार किया

24 नवंबर को भी पीएम मोदी करेंगे कई रैली: गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी ने पूरी तरह कमर कस ली है. पीएम मोदी लगातार प्रदेश में रैली कर रहे हैं. गुरुवार को भी पीएम मोदी गुजरात के पालनपुर, मोडासा, दहेगाम और बावला में रैली करेंगे. गौरतलब है कि पीएम मोदी गुजरात में अब तक करीब 16 रैलियां कर चुके हैं.

Also Read: PoK को पाक से छीनने के लिए Army तैयार, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी बोले- सरकार के आदेश का इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >