Gujarat By Election Result 2025 : विसावदर सीट से आप की जीत, कडी विधानसभा बीजेपी के नाम

Gujarat By Election Result 2025 : गुजरात के विसावदर और कडी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं. विसावदर सीट आम आदमी पार्टी ने अपने नाम किया जबकि कडी विधानसभा से बीजेपी ने जीत दर्ज की. जानें कितने मतों से जीते दोनों उम्मीदवार?

Gujarat By Election Result 2025 : गुजरात में विसावदर और कडी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार को हुई. विसावदर सीट से आप उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. चुनाव आयोग के अनुसार, 21 राउंड में मतगणना हुई. आप के गोपाल इटालिया को 75942 वोट मिले. उन्होंने 17554 मतों से जीत दर्ज की.

वहीं, कडी विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. चुनाव आयोग के अनुसार, 22 राउंड में मतगणना हुई जिसमें बीजेपी के राजेंद्र चावड़ा को जीत मिली. चावड़ा को 99,742 वोट मिले. उन्होंने 39,452 मतों से जीत दर्ज की है.

19 जून को हुए उपचुनाव में मेहसाणा जिले की कडी सीट पर 57.90 प्रतिशत और जूनागढ़ जिले के विसावदर निर्वाचन क्षेत्र में 56.89 प्रतिशत मतदान हुआ था.

विसावदर सीट पर  किस पार्टी ने किसे उतारा मैदान में

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने दोनों सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. तत्कालीन ‘आप’ विधायक भूपेंद्र भयानी के इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल होने के बाद दिसंबर 2023 में विसावदर सीट रिक्त हो गई थी. विसावदर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किरीट पटेल को उम्मीदवार बनाया, जबकि कांग्रेस ने नितिन रणपरिया को मैदान में उतारा. आम आदमी पार्टी ने गोपाल इटालिया को चुनाव मैदान में उतारा.

कडी निर्वाचन क्षेत्र में किस पार्टी ने किसे उतारा मैदान में

अनुसूचित जाति (एससी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित कडी निर्वाचन क्षेत्र बीजेपी विधायक करसन सोलंकी के फरवरी में निधन से खाली हुआ था. बीजेपी ने कडी से राजेंद्र चावड़ा को मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक रमेश चावड़ा को टिकट दिया. रमेश चावड़ा ने 2012 में यह सीट जीती थी लेकिन वह 2017 में बीजेपी के करसनभाई सोलंकी से हार गए थे.

कडी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

विसावदर की तरह कडी सीट पर भी त्रिकोणीय मुकाबला रहा. इस चुनाव में ‘आप’ ने जगदीश चावड़ा को मैदान में उतारा. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 161 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के 12 और ‘आप’ के चार विधायक हैं. समाजवादी पार्टी के पास एक सीट है तथा दो सीट पर निर्दलीय विधायक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >